“जनता को अपराधी की जान लेने का अधिकार”

हरियाणा के डीजीपी केपी सिंह के विवादित बोल ने विवाद को दिया जन्म

27 May 2016  |  118




जींद(हरयाणा). अभी हाल ही में हरयाणा में डी.जी.पी. बनाये गए केपी सिंह ने जींद में एक सेमीनार को संबोधित करते हुए अजीबोगरीब बात कह दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी का घर, मकान और दुकान जलाता है, यदि कोई किसी को जान से मारने की कोशिश करता है तो कानून एक आम आदमी को भी यह अधिकार देता है कि वह उसकी जान ले ले और इस बात का नागरिकों को पता नहीं है। जनता को अपराधी की जान लेने का अधिकार है। अगर अपराधी रेप जैसी वारदात को अंजाम देता है या फिर किसी संपत्ति को जलाता है तो आम आदमी को भी ऐसे अपराधी को जान से मारने का अधिकार है। अगर आप इस भूमिका को निभाने में सक्षम नहीं है तो आप कायरता की परिभाषा में आते हैं।
ध्यान रहे कि जाट आरक्षण के दौरान हुई हिंसा और आजगनी के बाद हरयाणा में पुलिस-प्रशासन की जमकर किरकिरी हुई थी व पुलिस पर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगे थे।

अन्य खबरें