सोशल मीडिया पर छिड़ी 'महाजंग': ध्रुव राठी के पीएम मोदी विरोधी पोस्ट पर भड़कीं गुल पनाग, विदेशी धरती पर देश के अपमान पर लगाई क्लास

"लोकतंत्र का पाठ: ध्रुव राठी ने कहा- 'अपमान डिजर्व करते हैं पीएम', गुल पनाग का करारा जवाब— 'सरकार से विरोध अपनी जगह, पर विदेशी धरती पर देश का सिर नीचा करना मंजूर नहीं'।"

23 May 2026  |  114

 

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली

जर्मनी में रहकर सोशल मीडिया के जरिए राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने वाले मशहूर इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवादों में हैं। अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मुखर रहने वाले ध्रुव राठी ने इस बार पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर एक बेहद विवादित टिप्पणी की। राठी के इस बयान पर बॉलीवुड अभिनेत्री और पॉलिटिशियन गुल पनाग (Gul Panag) का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर ध्रुव राठी को आड़े हाथों लेते हुए देश और प्रधानमंत्री के पद की गरिमा का पाठ पढ़ा दिया।

ध्रुव राठी ने क्या लिखा था, जिस पर मचा बवाल?

दरअसल, ध्रुव राठी ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था। राठी ने लिखा, "पीएम मोदी जहां भी जाएं, वहां अपमानित होना डिजर्व करते हैं।"

इस तीखी टिप्पणी के पीछे का तर्क देते हुए ध्रुव राठी ने आगे लिखा:

"वह जब से प्रधानमंत्री बने हैं, उन्होंने 12 सालों में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है। वह एक लीडर के रूप में पारदर्शिता रखने और जिम्मेदारियां उठाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। मैं सभी विदेशी जर्नलिस्ट (पत्रकारों) से यह अपील करना चाहता हूं कि वह जहां भी पीएम मोदी को देखें, उनसे वैसे ही तीखे सवाल करें जैसे हेले लेंग ने किए हैं। उन्हें शर्मिंदा करें, ताकि वह जनता के सामने अपनी जिम्मेदारी लेने पर मजबूर हो जाएं। ऐसा करके, आप लोग भारत की तरक्की के लिए एक बहुत बड़ी सेवा करेंगे।"

गुल पनाग का पलटवार: "आप सरकार का विरोध करें, देश का नहीं"

ध्रुव राठी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, लेकिन अभिनेत्री गुल पनाग ने जिस शालीनता और कड़े शब्दों के साथ राठी को जवाब दिया, उसकी खूब चर्चा हो रही है।

गुल पनाग ने ध्रुव राठी की पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए लिखा:

"यह बिल्कुल भी सही नहीं है। आप किसी प्राइम मिनिस्टर (प्रधानमंत्री) को निजी तौर पर नापसंद कर सकते हैं, सरकार की नीतियों से असहमत हो सकते हैं, उनका विरोध कर सकते हैं, डिबेट (बहस) कर सकते हैं और चुनाव में किसी और को वोट भी दे सकते हैं— यही हमारा लोकतंत्र है।"

गुल पनाग ने आगे लिखा, > "लेकिन देश के प्रधानमंत्री, उनके संवैधानिक पद, उनके कार्यालय और जो इस समय वैश्विक मंच पर पूरे भारत का प्रतिनिधित्व (रिप्रेजेंट) कर रहे हैं, उनका विदेशी धरती पर इस तरह मजाक उड़ाना या उन्हें अपमानित करने की बात करना मेरे हिसाब से बिल्कुल गलत है। ऐसी हरकतें सिर्फ उन्हें नहीं, बल्कि पूरे भारत को और अल्टीमेटली (अंततः) हम सभी देशवासियों को दुनिया के सामने छोटा दिखाती हैं।"

सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुए ध्रुव राठी

विदेशी धरती पर भारत के प्रधानमंत्री को 'शर्मिंदा' करने की अपील करने के बाद ध्रुव राठी को सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने राठी की इस सोच को 'राष्ट्र-विरोधी' और 'कुंठा' से ग्रसित बताया। यूजर्स का कहना है कि वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के राष्ट्रप्रमुख के अपमान की कामना करना किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता। फिलहाल गुल पनाग और ध्रुव राठी के बीच का यह वैचारिक टकराव इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अन्य खबरें