बेन एफ्लेक से तलाक के बाद जेनिफर लोपेज की जिंदगी में नए प्यार की दस्तक? इस हैंडसम हंक संग जुड़ा नाम

ऑनस्क्रीन रोमांस बना ऑफस्क्रीन अट्रैक्शन; नेटफ्लिक्स फिल्म 'ऑफिस रोमांस' के को-स्टार ब्रेट गोल्डस्टीन को डेट कर रही हैं 56 वर्षीय पॉप आइकॉन।

03 Jun 2026  |  112

 

 

लॉस एंजिल्स / न्यूयॉर्क।

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। साल 2025 में अभिनेता बेन एफ्लेक के साथ अपनी तीन साल पुरानी शादी टूटने के बाद, 56 वर्षीय पॉप कल्चर आइकॉन जेनिफर की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है। अमेरिकी मीडिया गलियारों में चर्चा है कि बेन एफ्लेक से अलग होने के बाद अब जेनिफर का दिल एक नए हैंडसम हंक पर आ गया है।

फिल्म के सेट पर हुआ प्यार?

'टुडे डॉट कॉम' की एक रिपोर्ट के अनुसार, जेनिफर लोपेज इन दिनों जाने-माने अभिनेता ब्रेट गोल्डस्टीन (Brett Goldstein) को डेट कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह दोनों जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) की आगामी फिल्म 'ऑफिस रोमांस' (Office Romance) में मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

यह फिल्म कल यानी 5 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी के मुताबिक, जेनिफर लोपेज एक एयरलाइन कंपनी की सीईओ का किरदार निभा रही हैं, जबकि ब्रेट उनकी ही कंपनी के एक कर्मचारी (एम्पलॉय) के रोल में हैं।

रेड कारपेट पर दिखी शानदार केमिस्ट्री

दोनों के अफेयर की खबरों को हवा तब मिली, जब हाल ही में वे 'ऑफिस रोमांस' की रैप-अप पार्टी के दौरान रेड कारपेट पर एक साथ नजर आए। रेड कारपेट पर दोनों के बीच की जबरदस्त केमिस्ट्री, एक-दूसरे के प्रति कंफर्ट और करीबियों को देखकर फैंस और मीडिया ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि उनका यह रोमांस सिर्फ ऑनस्क्रीन नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी है।

क्या है करीबियों का कहना?

'पीपल मैगजीन' ने एक सूत्र के हवाले से दावा किया है कि जेनिफर लोपेज का ब्रेट के साथ फ्लर्ट करना और उन्हें पसंद करना पूरी तरह सच है। दोनों एक-दूसरे की कंपनी को काफी एन्जॉय कर रहे हैं।

हालांकि, जेनिफर के कुछ अन्य करीबी सूत्रों का यह भी कहना है कि एक्ट्रेस को अपनी जिंदगी में खुश रहने के लिए फिलहाल किसी गंभीर रिलेशनशिप की जरूरत नहीं है। बेन एफ्लेक से अलग होने के बाद यह उनके लिए एक इमोशनल समय है, और वह इस वक्त अपने काम, परिवार और करीबी दोस्तों पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।

दिलचस्प रही है जेनिफर की डेटिंग हिस्ट्री

हॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार जेनिफर लोपेज की डेटिंग हिस्ट्री हमेशा से काफी दिलचस्प रही है। बेन एफ्लेक से शादी करने से पहले वे मार्क एंथनी, क्रिस जुद्द, एलेक्स रोद्रिगुज, ड्रेक और कैस्पर स्मार्ट जैसे कई बड़े ग्लोबल सितारों को डेट कर चुकी हैं। अब देखना यह होगा कि ब्रेट गोल्डस्टीन के साथ शुरू हुआ यह नया सिलसिला किस मोड़ पर पहुंचता है।

अन्य खबरें