LIC का महा-पोर्टफोलियो: 250 से ज्यादा कंपनियों में एलआईसी का निवेश, ₹1.25 से लेकर ₹41,000 तक के शेयर्स शामिल, दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत इंश्योरेंस ब्रांड

सिर्फ पॉलिसी ही नहीं, मुकेश अंबानी की रिलायंस से लेकर अदाणी और वेदांता तक फैला है एलआईसी का साम्राज्य; दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत इंश्योरेंस ब्रांड बनी भारतीय साख।

14 Jul 2026  |  984

 

 

नई दिल्ली। क्या आपने भी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की कोई पॉलिसी ले रखी है? यदि हां, तो यह खबर आपको अपनी कंपनी की असली वित्तीय ताकत से रूबरू कराएगी। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी सिर्फ प्रीमियम इकट्ठा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय शेयर बाजार की सबसे बड़ी रीढ़ है। मार्च तिमाही के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एलआईसी ने देश की 252 लिस्टेड कंपनियों में भारी-भरकम निवेश कर रखा है।

इस पोर्टफोलियो की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें ₹1.25 की कीमत वाले 'पेनी स्टॉक' से लेकर ₹41,000 से अधिक की कीमत वाले बेहद महंगे शेयर्स भी शामिल हैं।

मुकेश अंबानी की रिलायंस पर सबसे बड़ा भरोसा

ताजा नतीजों के अनुसार, एलआईसी ने अपना सबसे बड़ा दांव मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) पर लगाया है। मार्च तिमाही तक रिलायंस इंडस्ट्रीज में एलआईसी की कुल हिस्सेदारी 6.8 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसके अलावा गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले अदाणी समूह और वेदांता ग्रुप की कई प्रमुख कंपनियों में भी एलआईसी का बड़ा निवेश है। हाल के दिनों में अदाणी समूह में निवेश को लेकर उठे विवादों पर कंपनी ने साफ किया कि उसके सभी निवेश बोर्ड द्वारा स्वीकृत नीतियों और विस्तृत ड्यू डिलिजेंस (गहन जांच) के बाद पूरी तरह स्वतंत्र रूप से किए जाते हैं।

ग्लोबल ब्रांड और देशव्यापी मजबूत नेटवर्क

ग्लोबल साख: 'ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500- 2025' की रिपोर्ट के अनुसार, एलआईसी दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत इंश्योरेंस ब्रांड बनकर उभरा है।

बाजार पर कब्जा: नए बिजनेस प्रीमियम (NBP) के मामले में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 66.2% से अधिक है।

विशाल नेटवर्क: देशभर के 89% जिलों तक पहुंच रखने वाली एलआईसी के पास करीब 14.87 लाख एजेंट, 3,636 शाखाएं, 39,622 प्रीमियम कलेक्शन प्वाइंट और 18,655 से ज्यादा माइक्रो इंश्योरेंस एजेंट हैं। भारत के अलावा कंपनी ब्रिटेन, फिजी और मॉरीशस में भी अपनी सेवाएं दे रही है।

LIC निवेश लिस्ट: टॉप-99 कंपनियों का पूरा ब्योरा

नीचे दी गई तालिकाओं में उन 99 प्रमुख कंपनियों की सूची दी गई है, जहां एलआईसी ने सबसे बड़ा निवेश किया है (इनका आधार वर्ष 2022-23 की संशोधित सीरीज के मानकों पर आधारित है):

1. प्रीमियम और हाई-वैल्यू शेयर्स (₹1,500 से ₹41,695 तक)

क्र.सं.कंपनी का नामसेक्टरमार्केट कैप (₹ करोड़)शेयर क्लोज प्राइस (₹)
1Bosch Ltdऑटो पार्ट्स1,22,983.9841,695.00
2Bajaj Auto Ltdटू व्हीलर्स2,89,911.9810,381.00
3Apollo Hospitals Enterprise Ltdहॉस्पिटल्स1,26,278.875,878.25
4Gillette India LtdFMCG- पर्सनल प्रोडक्ट्स25,678.785,880.50
5Eicher Motors Ltdट्रक्स एंड बसेज2,00,287.124,296.50
6Divi's Laboratories Ltdलैब्स & लाइफ साइंसेज1,84,195.373,938.50
7Atul Ltdडायवर्सिफाइड केमिकल्स18,442.313,626.00
8Alkem Laboratories Ltdफार्मास्यूटिकल्स66,561.833,556.00
9Britannia Industries LtdFMCG- फूड1,28,828.403,348.50
10Hero MotoCorp Ltdटू व्हीलर्स99,088.023,195.20
11Hindustan Aeronautics Ltdएयरोस्पेस & डिफेंस3,01,704.463,111.30
12Gujarat Fluorochemicals Ltdस्पेशलिटी केमिकल्स42,833.813,099.30
13BSE Ltdस्टॉक एक्सचेंज1,54,944.713,004.20
14Adani Enterprises Ltdकमोडिटी ट्रेडिंग4,54,054.902,777.50
15Grasim Industries Ltdसीमेंट2,13,245.322,744.30
16Endurance Technologies Ltdऑटो पार्ट्स37,953.642,698.20
17Asian Paints Ltdपेंट्स25,424.202,652.10
18GlaxoSmithKline Pharmaफार्मास्यूटिकल्स41,004.732,420.50
19Bharat Forge Ltdआयरन एंड स्टील10,2578.692,145.60
20Colgate-Palmolive (India) LtdFMCG- पर्सनल प्रोडक्ट्स55,077.092,025.00
21Adani Ports and SEZ Ltdपोर्ट्स4,17,085.711,810.30
22Dalmia Bharat Ltdसीमेंट32,957.211,757.10
23Blue Star Ltdहोम इलेक्ट्रॉनिक्स35,281.751,716.10
24CARE Ratings Ltdरेटिंग एजेंसी5,045.011,676.80
25Deepak Nitrite Ltdकमोडिटी केमिकल्स22,739.441,667.20
26Adani Energy Solutions Ltdपावर इन्फ्रास्ट्रक्चर1,97,562.941,644.60
27Aurobindo Pharma Ltdफार्मास्यूटिकल्स89,143.291,549.30
28Adani Green Energy Ltdनवीकरणीय ऊर्जा2,54,735.791,546.50
29Coforge Ltdआईटी सर्विसेज68,214.221,540.90

2. मिड-रेंज वैल्यू शेयर्स (₹400 से ₹1,411 तक)

क्र.सं.कंपनी का नामसेक्टरमार्केट कैप (₹ करोड़)शेयर क्लोज प्राइस (₹)
30Cochin Shipyard Ltdशिपबिल्डिंग37,141.741,411.80
31Astral Ltdबिल्डिंग प्रोडक्स्ट- पाइप्स35,752.591,330.90
32Axis Bank Ltdप्राइवेट बैंक4,10,454.211,319.40
33Bharat Dynamics Ltdएयरोस्पेस & डिफेंस47,755.761,302.80
34Dr Reddy's Laboratories Ltdफार्मास्यूटिकल्स1,02,798.071,234.50
35HCL Technologies Ltdआईटी सर्विसेज3,30,428.231,221.20
36Havells India Ltdइलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स73,976.961,178.80
37Aditya Birla Sun Life AMCएसेट मैनेजमेंट33,943.811,173.70
38Godrej Consumer ProductsFMCG - पर्सनल प्रोडक्ट्स1,09,360.601,068.70
39Dhanuka Agritech Ltdएग्रो केमिकल्स4,652.191,043.60
40Dredging Corp. of IndiaDredging2,919.841,042.80
41DCM Shriram LtdDiversified Chemicals16,039.861,035.80
42Bajaj Finance Ltdकंज्यूमर फाइनेंस6,36,195.121,022.60
43Birla Corporation Ltdसीमेंट7,561.54981.95
44Hindalco Industries Ltdमेटल्स- एल्युमिनियम2,16,245.07966.85
45Excel Industries Ltdएग्रो केमिकल्स1,145.69911.45
46Amara Raja Energy & Mobilityबैटरीज16,637.92909.05
47CG Power and Industrial Sol.हैवी इलेक्ट्रिकल1,42,614.37905.50
48Granules India Ltdफार्मास्यूटिकल्स22,243.49897.65
49Cyient Ltdसॉफ्टवेयर सर्विसेज9,582.85867.45
50Alembic Pharmaceuticals Ltdफार्मास्यूटिकल्स16,335.37831.05
51HDFC Bank Ltdप्राइवेट बैंक्स12,59,741.73817.95
52Computer Age ManagementDiversified Financials19,502.68785.75
53Adani Total Gas Ltdगैस डिस्ट्रीब्यूशन79,290.80720.95
54Aarti Pharmalabs Ltdलैब्स & लाइफ साइंसेज6,508.99717.85
55Bata India Ltdफुटवियर8,940.37695.60
56Godrej Agrovet Ltdएग्रो प्रोडक्ट्स10,876.03565.40
57Bliss GVS Pharma Ltdफार्मास्यूटिकल्स5,568.24524.15
58Hindustan Copper Ltdमाइनिंग- कॉपर48,152.96497.95
59Berger Paints India Ltdपेंट्स57,478.10492.95
60Aarti Industries LtdSpecialty Chemicals17,566.85484.35
61Container Corp. of Indiaलॉजिस्टिक्स35,335.26463.95
62Dabur India LtdFMCG - पर्सनल प्रोडक्ट्स77,858.77438.95
63Ambuja Cements Ltdसीमेंट1,07,381.37432.15
64Coal India Ltdमाइनिंग- कोल2,65,120.57430.26
65Exide Industries Ltdबैटरीज35,989.00423.40
66Bharat Electronics Ltdइलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स3,00,285.71410.85
67Bharat Heavy Electricals Ltdहैवी इलेक्ट्रिकल1,42,451.21409.10
68Aditya Birla Capital LtdDiversified Financials1,11,470.84407.45

3. बजट और पेनी शेयर्स (₹1.25 से ₹364.85 तक)

क्र.सं.कंपनी का नामसेक्टरमार्केट कैप (₹ करोड़)शेयर क्लोज प्राइस (₹)
69General Insurance Corp.इंश्योरेंस64,009.28364.85
70Federal Bank Ltdप्राइवेट बैंक्स82,047.65332.55
71Capri Global Capital Ltdकंज्यूमर फाइनेंस24,693.68256.65
72Bls International Services Ltdआउटसोर्स सर्विसेज9,855.95239.50
73Bandhan Bank Ltdप्राइवेट बैंक्स34,340.12213.15
74Castrol India Ltdकमोडिटी केमिकल्स18,158.30183.58
75CESC Ltdपावर जनरेशन21,463.63161.92
76Ashok Leyland Ltdट्रक्स एंड बसेज93,517.14159.22
77Heidelbergcement India Ltdसीमेंट3,559.63157.08
78GIC Housing Finance Ltdहोम फाइनेंसिंग817.24151.76
79Bank of India Ltdपब्लिक बैंक्स66,282.29145.59
80Cochin Malabar Estatesएग्रो प्रोडक्ट्स22.92129.48
81Canara Bank Ltdपब्लिक बैंक्स1,17,310.73129.33
82Edelweiss Financial ServicesDiversified Financials11,730.36123.93
83GMR Power and Urban Infraपावर जनरेशन7,800.0299.87
84DCM Shriram InternationalConglomerates681.4978.34
85Gokak Textiles Ltdटेक्सटाइल्स39.4360.67
86Gujarat Petrosynthese Ltdस्पेशलिटी केमिकल्स33.4256.00
87Bombay Wire Ropes Ltdआयरन एंड स्टील27.7645.00
88Dcm Shriram Industries Ltdपैकेज्ड फूड & मीट361.2741.53
89Central Bank of India Ltdपब्लिक बैंक्स29,616.1832.72
90ATV Projects India Ltdइंडस्ट्रियल मशीनरी134.7025.36
91DCM Shriram Fine Chemicalsस्पेशलिटी केमिकल्स203.9023.44
92Hindustan Motors Ltdफोर व्हीलर्स427.1220.47
93Bajaj Hindusthan Sugar Ltdशक्कर (Sugar)4,228.3217.70
94F G P Ltdबिजनेस सपोर्ट सर्विसेज14.4612.16
95Gujarat State Financial CorpSpecialized Finance95.0810.67
96Orient Green Power Companyनवीकरणीय ऊर्जा1,189.4510.14
97Easy Trip Planners Ltdटूर और ट्रैवल सर्विसेज2,805.197.04
98Flexituff Ventures Internationalपैकेजिंग16.605.06
99GTL Infrastructure Ltdटेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर1,677.991.25

यह विशाल पोर्टफोलियो दर्शाता है कि एलआईसी न केवल भारतीय परिवारों को सुरक्षा नेट प्रदान करती है, बल्कि देश के औद्योगिक विकास और शेयर बाजार की तरलता (Liquidity) बनाए रखने में भी सबसे अहम भूमिका निभाती है।

अन्य खबरें