जुलाई में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

जून में निपटा लें जरूरी काम

27 Jun 2016  |  24


,
नई दिल्लीः अगर आप अक्सर बैंक के सहारे अपने काम चलते हैं तो जुलाई के महीने में आपको बैंकों का कामकाज निपटाने के लिए कुछ खास तारीखों का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि जुलाई के महीने में लगभग 11 दिन बैंक बंद रहेंगे. बेहतर होगा इसी महीने अपने बैंक के काम निपटा लें क्योंकि अगर आपने अगले महीने बैंक का कोई काम करने का सोचा है तो मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि जुलाई में 11 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे. जुलाई में 2,3,6,10,12,13,17,23,24,28,31 तारीखों को बैंक बंद रहेंगे तो आप इन तारीखों को ध्यान में रखकर ही बैंकों के कामकाज निपटाने का लक्ष्य रखें वर्ना भारी परेशानी उठानी पड़ेगी.
जुलाई में देशव्यापी हड़ताल की वजह से 11 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. वहीं हर महीने की तरह पहला और चौथा शनिवार, रविवार की छुट्टी तो तय है है. 6 जुलाई को ईद की छुट्टी रहेगी ही. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोगी बैंकों को विलय करने के विरोध में अकेले स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की 12 व 28 जुलाई को हड़ताल रहेगी. इसके अलावा ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन की हड़ताल है.
13 जुलाई को एसबीआइ को छोड़ ऑल इंडिया इंप्लाइज एसोसिएशन और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन आह्वान पर एसबीबीजे सहित अन्य सभी बैंकों की देशव्यापी हड़ताल रहेगी. वहीं 29 जुलाई को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर एसबीबीजे सहित अन्य सभी बैंकों की देशव्यापी हड़ताल रहेगी.
इसके अलावा 2 जुलाई को पहला शनिवार और 23 जुलाई को चौथा शनिवार के कारण बैंक बंद रहेगा. 3, 10, 17, 24 और 31 जुलाई को रविवार की छुट्टी रहेगी. 6 जुलाई को ईद की छुट्टी रहेगी और 12 और 28 जुलाई को स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की हड़ताल रहेगी. 13 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल की वजह से बैंक बंद रहेंगे और 29 जुलाई को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन का बंद होने की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा. इस तरह कुल मिलाकर 11 दिन बन जाते हैं जब जुलाई में कारोबार नहीं होगा.

अन्य खबरें