रेप पीड़िता के लिए भस्मासुर बनी महिला आयोग .

राजस्थान महिला आयोग के सदस्यों ने रेप पीड़िता के साथ सेल्फी ली

30 Jun 2016  |  30

राजस्थान के अलवर में दहेज़ नहीं दिए जाने पर जेठ और ससुर द्वारा रेप और आरोपिओं द्वारा महिला के शरीर पर मेरा बाप चोर गुदवाने वाले अभी तक नही पकड़े गए है, लेकिन राजस्थान महिला आयोग ने पीडिता के साथ एक और अत्याचार कर दिया. दरअसल, राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष अपनी टीम के साथ पीड़िता की हालचाल जानने महिला थाने पहुंचीं और क़ानून को टाक पर रख न सिर्फ पीड़िता के साथ सेल्फी ली बल्कि वो वायरल भी हो गयी. पीड़िता के साथ सेल्फी लेने वाली राजस्थान महिला आयोग की सदस्य सौम्या गुर्जर हैं, जबकि सेल्फी में राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा मुस्करा रही है.
पिता ने 51 हजार रुपये दहेज के नहीं दिए थे तो महिला के माथे पर इसके पति ने मशीन से गोद कर लिखा था कि मेरा बाप चोर. साथ हीं हाथ और शरीर के दूसरे अंगों पर भी गालियां गुदवा दी थीं. महिला का आरोप है कि जेठ और ससुर ने रेप भी किया. इस घटना को दस दिन हो गए न तो अलवर पुलिस ने मामला दर्ज किया और न हीं जयपुर पुलिस ने. बाद में कोर्ट के निर्देश पर आमेर थाने में मामला दर्ज हुआ है.
सवाल यह है कि महिला आयोग जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों में जिम्मेवार पदों पर जिन लोगों की नियुक्ति होती है क्या उन्हें संस्थान के कायदे-कानूनों के बारे में जानकारी नहीं दी जाती? क्या काम के नाम पर पब्लिसिटी के लिए किसी महिला के सम्मान को ठेस पहुँचाने के लिए इनपर कोई कारवाई होनी चाहिए या नहीं? पर जब जज स्वयं अपराधी हो तो क्या न्याय की उम्मीद की जा सकती है?

अन्य खबरें