जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने किया आरआर वस्त्रालय का उद्घाटन

जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने किया आरआर वस्त्रालय का उद्घाटन

31 Oct 2023  |  62

 



प्रतिनिधि,इटखोरी। इटखोरी(चतरा) प्रखंड के मुख्य बाजार इटखोरी चौक पर सोमवार को आरआर वस्त्रालय नमक प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी,जिप सदस्य सरिता देवी और प्रमुख प्रिया कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान प्रतिष्ठान के संचालक राज कुमार ने जिप उपाध्यक्ष को बुके देकर और माला पहनाकर स्वागत किया।



 



 जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने दुकान संचालक को प्रतिष्ठान की तरक्की के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही ग्राहकों के बीच मधुर संबंध बनाते हुए उनकी पसंद के अनुरूप बेहतर सेवा देने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए व्यापार का बढ़ना जरूरी है। जब तक व्यापार नही बढ़ेगा तब तक किसी भी क्षेत्र का विकास संभव नही है।



 



 इस मौके पर डॉ.दुलार हजाम, देवकुमार सिंह, निरंजन सिंह, नगीन सिंह, राजकुमार रजक, संजय साव, रंजय भारती, बालगोविंद राम व क्षेत्रवासियों सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।


अन्य खबरें