राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में मन्नत एक बार फिर जीती सिल्वर
यह माता-पिता के आशीर्वाद का ही प्रतिफल है: मन्नत
कुशल मार्गदर्शन व उत्सावर्धन से यह संभव हुआ है: मन्नत
प्रतिनिधि,चतरा। ओडीएम सफायर ग्लोबल इंटरनेट स्कूल रांची में चल रहे तीन दिवसीय सीएनबीसी इस्ट जोंन रायफल शूटिंग प्रतियोगिता 2023-24 में मन्नत ने एक बार फिर से बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है।मन्नत कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए सिल्वर जीता है।मन्नत ज़िप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी की सुपुत्री हैं।
मन्नत ने कहा कि इंसान को लक्ष्य हमेशा बड़ा रखना चाहिए। हमारा लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वयं को स्थापित करने का है। इसके लिए हमें बहुत ही मेहनत करने की आवश्यकता है। सिल्वर मेडल जीतने का श्रेय माता-पिता को देती हैं।वहीं मन्नत को सिल्वर मैडल जीतने पर कान्हाचट्टी प्रखंड वासियों व जिलावासियों ने हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी।