जाहेर बोंगा बुरु महोत्सव का हुआ आयोजन

जाहेर बोंगा बुरु महोत्सव का हुआ आयोजन

31 Oct 2023  |  53

 



प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले में गावां प्रखंड अंतर्गत जमडार पंचायत के तारापुर में जुग जाहेर आयो धोरोम गाढ़ तारापुर की ओर जाहेर बोंगा बुरु का महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का आयोजन नायके सुरेश कुमार मुर्मू और मांझी बाबा मुकेश सोरेन की अध्यक्षता में किया गया।महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे।



 



बताया गया कि महोत्सव का आयोजन सात युग से चलते आ रहा है। इस महोत्सव में युवा समिति की ओर से बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया।इसके उपरांत जमडार पंचायत के मुखिया ने लोगो को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह मेला आज़ाद भारत से पहले से लोग मनाते आ रहे हैं और यह मेला कभी नहीं रुकने वाला है।



 



पूर्व पंचायत समिति सदस्य रमेश सोरेन ने कहा कि यह मेला सदियों से सांस्कृतिक और पारंपरिक रूप से मनाते आ रहे हैं। जब अंग्रेज शासन काल चल रहा था।उसी समय से यह महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके बाद डिमोल मरांडी ने आदिवासी समाज हेतु संविधानिक अधिकार पर चर्चा की। 



 



मौके पर  विनोद मरांडी, सचिन सोरेन, जगदीश मरांडी, मुनिल मरांडी बिशुन टुडू, पवन मरांडी,उमेश मरांडी समेत कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य खबरें