इस फेस्टिव सीज़न में एमएस धोनी के गिफ्टिंग प्लान की एक खास झलक

इस फेस्टिव सीज़न में एमएस धोनी के गिफ्टिंग प्लान की एक खास झलक

31 Oct 2023  |  34

 



प्रतिनिधि,रांची। यह जादुई उत्सव के मौसम की शुरुआत है, जो नए सपनों, नए अरमानों, खुशी के लम्हों को रोशन करने के साथ-साथ हमारे जीवन में कभी ना खत्म होने वाले खुशहाली और समृद्धि की कामना करने का समय है। अपने परिवार और प्रियजनों के साथ मनाया जाने वाला उत्सव ही त्यौहार है और सही मायने में त्यौहार ऐसा ही होना चाहिए। हर साल, हम अपने परिवार और दोस्तों को प्यार भरे तोहफे और शुभकामनाएं देते हैं,जिसे ध्यान में रखते हुए इस साल जियोमार्ट और एमएस धोनी ने दिवाली के लिए सबसे बेहतरीन गिफ्ट्स की एक खास लिस्ट तैयार की है, जिनमें से आप अपने पसंदीदा तोहफे चुन सकते हैं।सही मायने में क्लासिक चीजों का कोई मुकाबला नहीं है।भारतीय मिठाइयों की तरह दुनिया की कोई ऐसी मिठाई नहीं है, जो हम भारतीयों के मीठे खाने की चाहत को संतुष्ट कर सके। चाहे बेसन के लड्डू हों, डोडा बर्फी हो या फिर काजू कतली हो, भारतीय मिठाइयों में विविधता की भरमार है। 



 



अब जियोमार्ट मिठाइयों के साथ ड्राई फ्रूट्स की प्रीमियम रेंज की पेशकश कर रहा है, जिसके बाद आपको अपने इलाके में इनकी सबसे अच्छी दुकान ढूंढने की कोई ज़रूरत नहीं है। आप जियोमार्ट पर बड़ी आसानी से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। यहां आपको शुद्ध सामग्रियों से तैयार एकदम असली स्वाद वाले बेहद मनभावन मिठाइयों की गारंटी मिलती है। चाहे आपको गिफ्ट देना हो या अपने मेहमानों को परोसना हो, लेकिन इन लजीज मिठाइयों का एक अतिरिक्त बॉक्स का ऑर्डर देना न भूलें।ताकि आप बाद में इसके स्वाद का आनंद ले सकें। 299 रुपये से शुरू होने वाले बेहतरीन ड्राई फ्रूट्स और नट्स की खरीदारी कीजिए।साथ ही 50% तक की छूट का आनंद लीजिए।


अन्य खबरें