विधायक के प्रयास से हर पंचायत में 10 चापानल लगाए जाएंगे:अंकित राज

विधायक के प्रयास से हर पंचायत में 10 चापानल लगाए जाएंगे:अंकित राज

31 Oct 2023  |  43

विधायक के प्रयास से हर पंचायत में 10 चापानल लगाए जाएंगे:अंकित राज



 



पंचायत स्तरीय बैठक में पोटंगा पंचायत कांग्रेस कमेटी का हुआ पुनर्गठन,कई लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन 



 



प्रतिनिधि,बड़कागांव।प्रखंड अंतर्गत पोटंगा पंचायत में कांग्रेस पार्टी का प्रखंड स्तरीय बैठक किया गया।बैठक के मुख्य अतिथि इंटक के प्रदेश सचिव अंकित राज ने कांग्रेस पार्टी के पंचायत कोर कमेटी का गठन किया साथ ही कोर कमेटी को पंचायत सम्मेलन की तैयारी का निर्देश दिया।



 



अंकित राज ने कहा कि यह कमेटी सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की अहम भूमिका निभाएगी।



 



बैठक में विधायक अंबा प्रसाद के प्रयास से पोटंगा पंचायत में लगने वाले दस चापाकल के स्थल का चयन किया गया साथी अन्य योजनाओं का भी चर्चा किया गया।



 



मौके पर बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ने कहा कि विधायक अंबा प्रसाद द्वारा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किया जा रहे हैं,जिससे प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी से कई सामाजिक लोग जुड़ रहे हैं।



 



कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष सुरेश महतो ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा ताकि क्षेत्र की विधायक हर व्यक्ति से सीधे संवाद में रहे।



 



मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि दीपक करमाली,उपमुखिया रविंद्र सोरेन,गिरधारी प्रजापति, शमशेर आलम ,कजरू उराव, कुलदीप कुमार बेदिया, अनिल कुमार बेदिया,हरिनाथ बेदिया, शिवकुमार बेदिया, द्वारिका ठाकुर,प्रयाग बेदिया, प्रकाश सोरेन, निला देवी, बीना देवी, देवंती कुमारी,प्रमिला कुमारी, गुड़िया कुमारी, संगीता देवी, रितू देवी, विनोद मुर्मू, संजय ठाकुर, विनोद गंझु, कामेश्वर बेदिया, राजेंद्र बेदिया, शिव कुमार बेदिया, इन्द्र बेदिया, विजेन्द्र बेदिया,प्रवीण बेदिया सहित कई महिला पुरुष मौजूद थे।


अन्य खबरें