राष्ट्रीय एकता दिवस पर उपायुक्त सहित वरीय अधिकारियों ने ली शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस पर उपायुक्त सहित वरीय अधिकारियों ने ली शपथ

31 Oct 2023  |  48

 



 प्रतिनिधि,दुमका।समाहरणालय के सभागार कक्ष में मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले के उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे के नेतृत्व में जिले के सभी वरीय अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उपायुक्त ने राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को बताया। इसके उपरांत स्कूली बच्चों के द्वारा समाहरणालय परिसर से रन फॉर यूनिटी की दौड़ लगाई गई। 



 



मौके पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी की उपस्थिति रही।


अन्य खबरें