राष्ट्रीय एकता दिवस पर बीडीओ ने दिलाया शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बीडीओ ने दिलाया शपथ

31 Oct 2023  |  32

 



 प्रतिनिधि,जामा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जामा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को बीडीओ सह सीओ डॉ विवेक किशोर ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलायी गयी। शपथ में मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करुंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं। इस अवसर पर बीपीओ, सीआई जितेंद्र प्रसाद साह, अंचल निरीक्षक, मानव कुमार गण सहित प्रखंड एवं अंचल के कर्मी उपस्थित थे।


अन्य खबरें