पूर्वी सिंहभूम/घाटशिला।जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के भाटीन पंचायत मेंचुआ गांव के पास 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से विशाल हाथी की मौत हो गई।बता दें कि उसके आस -पास के क्षेत्र में बीते तीन दिनों से भोजन की तलाश में हाथियों का झुंड विचरण कर रहा था।घटना बीती रात एक बजे की है।सुबह लोगों की नजर हाथी पर पड़ी तो क्षेत्र के रेंजर विमद कुमार को इसकी सुचना दी गई। रेंजर घटना स्थल पर पहुंच कर आगे की कारवाई में जुट गए है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा कि हाथियों का झुंड बीते तीन दिनों से जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के भाटीन पंचायत क्षेत्र के मेंचुआ, जाहिरा घूटू , भाटीन गांव के समक्ष डेरा जमाए हुए था।सोमवार की देर रात्रि जाहिरा घुटु में भ्रमण करते देखा गया था।जहां से ग्रामीणों ने पटाखे फोड़ कर भागने की कोशिश की।भागने के दौरान ये हादसा हुआ।खेत के बीच से 11 हजार हाईटेंशन लाइन का तार के नीचे झूलने की वजह से हाथी इसकी चपेट में आ गया। कुल सात की संख्या में हाथी कोवाली थाना क्षेत्र से पलायन कर इस क्षेत्र में बीते तीन दिनों से भ्रमण कर रहे थे।





