19 फरवरी को सीएम हेमंत सोरेन करेंगे तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का आगाज
बिपिन दुबे के शंखध्वनि व डमरू वादन से होगा शंखनाद
बॉलीवुड,राज्य व जिला स्तर के कलाकार 19, 20 और 21 को अपने-अपने कलाओं से बांधेंगे समां
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का आगाज 19 फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। सीएम के कार्यक्रम का निर्धारण होते ही तीन दिनों तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का जिला प्रशासन द्वारा रूपरेखा तय कर लिया गया है।
जानकारी देते हुए उपायुक्त रमेश घोलप ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विख्यात स्त्रोत गायक विपिन मिश्रा के शंखध्वनि, डमरू वादन व मंत्रोच्चार के बीच महोत्सव का शंखनाद करेंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री मां भद्रकाली, सहस्त्र शिवलिंग तथा बौद्ध स्तूप समेत अन्य मंदिर में दर्शन व पूजन करेंगे।इसके बाद मंच से द्वीप प्रज्वलित कर वे महोत्सव का विधिवत उदघाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री का संबोधन होगा।
उपायुक्त रमेश घोलप ने बताया कि मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता,सांसद कालीचरण सिंह,सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास,चतरा विधायक जनार्दन पासवान समेत, हिन्दू, बौद्ध व जैन धर्मों के धर्मावलंबी व अतिथि उपस्थित रहेंगे। उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव के उदघाटन के बाद पहले दिन देर शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज होगा,जिसमें इंडियन आईडल 10 के विजेता विश्वविख्यात गायक सलमान अली समेत स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी।
उपायुक्त रमेश घोलप के अनुसार उदघाटन के बाद पहले दिन शाम 4ः30 बजे से 5 बजे तक विपिन मिश्रा एवं ग्रुप द्वारा शंख वादन एवं डमरू वादन किया जाएगा। उसके बाद 5 बजे से 5ः15 बजे तक न्यू झारखण्ड कला संगीत सृजन केन्द्र द्वारा नागपुरी नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसके अलाव 5ः15 से 5ः30 बजे तक नटराज कला केन्द्र चोगा, ईचागड द्वारा छउ नृत्य, 5ः30 बजे संध्या से 5ः45 बजे तक चतरा के चर्चित नीरज डांस एकेडमी के कलाकार सामूहिक डांस पेश करेंगे। उसके बाद 5ः45 बजे से 6ः15 बजे तक और 7ः45 बजे से 8ः15 बजे तक कॉमेडियन राजीव निगम द्वारा कॉमेडी के माध्यम से लोगों को लोटपोट किया जाएगा। 6ः15 बजे सेे 7ः45 तक भोजपुरी लोकगायिका चंदन तिवारी समां बांधेगी, 8ः15 बजे से 10ः15 बजे तक सलमान अली के गीतों पर लोग झूमेंगे।
20 को सेमिनार के बाद जॉली मुखर्जी की होगी प्रस्तुति
महोत्सव के दूसरे दिन दोपहर एक बजे से दोपहर तीन बजे तक सेमिनार का आयोजन होगा। इसके बाद शाम 6 बजे से 6ः15 बजे तक सुप्रिया कुमारी एंड ग्रुप द्वारा योगासन, 6ः15 बजे से 6ः30 बजे तक साक्षी प्रिया दुबे द्वारा लोकगीत, 6ः30 बजे से 6ः45 बजे तक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्कूल चतरा के बाल कलाकारों द्वारा डांस, 6ः45 बजे से 7ः00 बजे तक मानभूम सांस्कृतिक समिति, सरायकेला द्वारा पाईका नृत्य, 7 बजे से 8 तक मुंबई के रवि त्रिपाठी एंड ग्रुप द्वारा बॉलीवुड गायन व रात 8 बजे से 10 बजे तक हिंदी सिनेमा की चर्चित गायिका जॉली मुखर्जी बॉलीवुड गीतों से समां बांधेगी।
21 को कवियों के शब्दों की गुदगुदी के साथ होगा महोत्सव का समापन
महोत्सव के अंतिम दिन सुबह 11 बजे से 1 बजे तक प्रदर्शनी का आयोजन होगा। उसके बाद देर शाम पुनः सांस्कृतिक कार्यक्रम की महफिल सजेगी। इस दौरान शाम 6 बजे से 6ः30 बजे तक वर्षा ऋतृ एंड ग्रुप द्वारा नागपुरी और खोरठा डांस की प्रस्तुति होगी। वहीं 6ः30 बजे से 6ः45 बजे तक अनुज्ञा शार्मा द्वारा लोकगीत, 6ः45 बजे से 7 बजे तक सिमरन डांस एकेडमी एंड ग्रुप चतरा द्वारा डांस, 7 बजे से 7ः20 बजे तक अथर्व बक्सी द्वारा बॉलीवुड गायन, 7ः20 बजे से 7ः40 बजे तक गायक सह चित्रकार दिवास कुमार बॉलीवुड गीत प्रस्तुत करेंगे। उसके बाद 7ः40 बजे संध्या से 7ः50 बजे तक अभिषेक प्रधान द्वारा गायन, 7ः50 बजे से 8 बजे रात्रि तक आर्यन राय द्वारा गायन, 8 बजे रात्रि से 10ः30 बजे तक डॉ0 विष्णु सक्सेना, पद्मिनी शर्मा, सर्वेश अस्थाना, स्वयं श्रीवास्तव एवं राजेश अग्रवाल द्वारा हास्य कवि एवं प्रेमगीत कवि की प्रस्तुति होगी। उसके बाद करीब 10ः30 बजे समारोह का विधिवत समापन होगा।
महोत्सव में शिरकत करेंगे ये कलाकार
2011 के सारेगामापा लिटिल चैंप्स के पहले रनर-अप, प्रसिद्ध गीत जय हो के साथ पार्शव गायक के रूप में अपनी शुरुआत करने वाले इंडियम आयडल के 10वें सीजन के विजेता सलाम अली, सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 3 के विजेता अथर्व बक्सी, विख्यात शंखवादक विपिन मिश्रा एंव ग्रुप, न्यू झारखंड कला संगीत सृजन केन्द्र झारखंड,नटराज कला केन्द्र चोगा,ईचागड,नीरज डांस एकेडमी चतरा,टीवी की दुनिया के पॉपुलर कॉमेडियंस राजीव निगम,बिहार की मशहुर भोजपुरी लोकगायिका चंदन तिवारी,सुप्रिया कुमारी एंड ग्रुप,चतरा जिले के उभरती स्थानीय शास्त्रीय,भजन,सूफी,गजल लोकगायिका साक्षी प्रिया दुबे,नेताजी सुभाष चन्द्र बॉस स्कूल चतरा के बच्चे, मानभूम सांस्कृतिक समिति,सरायकेला के कलाकार,प्रख्यात भारतीय पार्शवगायक,संगीतकार,संगीत निर्देशक,अभिनेता रवि त्रिपाठी एंड ग्रुप,बॉलीवुड संगीत में माहिर जॉली मुखर्जी, नागपुरी और खोरठा एल्बम समेत फिल्मों में काम कर चुकी वर्षा ऋतु एंड ग्रुप,लोकगायिका अनुज्ञा शर्मा,सिमरन डांस एकेडमी एंड ग्रुप,चतरा,पेंटिंग से देश-विदेश में अपनी पहचान बनाने वाले इंडियन आयडल 11 के प्रतिभागी गायक दिवस कुमार, क्षेत्रीय भक्ति लोक गायक व पुर्नजागरण फिल्म में पार्श्व गायक अभिषेक प्रधान, चतरा जिला के स्थानीय गायक आर्यन राय के अलावा डॉ० विष्णु सक्सेना,पदमिणी शर्मा, सर्वेश अस्थाना, स्वयं श्रीवास्तव व राजेश अग्रवाल की टीम काव्यपाठ कर लोगों को गुदगुदाएगी। बता दें कि राजकीय इटखोरी महोत्सव के आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर लोगों में उत्साह बना हुआ है।





