प्रतिनिधि,सिंदरी। जन अधिकार मंच पिछले कई सालों से रक्तदान की अलख जगाकर रक्तदान कर अब तक हजारों जिंदगियां बचाई जा चुकी है। जब भी किसी जरूरतमंद रोगी को खून की आवश्यकता होती है, तो संस्था प्राथमिकता के साथ रोगी का जीवन बचाने के लिए रक्त की तलाश में जुट जाती हैं और तुरंत डोनर उपलब्ध करवाकर रक्तदान से जिंदगी बचाती है।इसी क्रम में धनबाद निवासी अवेलश सिंह का ऑपरेशन के कारण बुधनी सीहोर मध्य प्रदेश के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने तीन यूनिट ओ नेगेटिव खून की आवश्यकता बताई।परिवार को जैसे ही खून की व्यवस्था के बारे में चिकित्सकों ने बताया तो परिजन सोच विचार में पड़ गए,लेकिन परिजनों ने जन अधिकार मंच से उम्मीद कर फोन पर अपनी आपबीती बता मदद के लिए अनुरोध किया तो उस रोगी की परिवार की हमराही बन संस्था ने फर्ज निभाया।
पूर्व सचिव छात्र संघ विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग वर्तमान में इंदौर निवासी अनील कोठरी को जन अधिकार मंच के सौरभ सिंह ने रोगी के लिए रक्तदान के लिए सम्पर्क किया तो तुरन्त रक्तवीर अनील कोठारी ने जीवन बचाने का संकल्प लिया और 256 किलोमीटर दूर भर्ती अवलेश सिंह के लिए अर्पण ब्लड बैंक,भोपाल पहुंच कर अनिल ने 19वीं बार अपना रिकॉर्ड बनाते हुए रक्तदान के साथ-साथ मरीज के लिए निजी हॉस्पिटल तक जहां मरीज भर्ती है वहां रक्त पहुंचा कर मरीज अवलेश के लिए कर प्राणदाता बनें ।
अनील कोठारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य रह चुके है। उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि बुधनी में एक भी ब्लड बैंक नहीं हैं। क्योंकि बुधनी विधानसभा से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधायक है,जो सीहोर जिला में पड़ता है। सीहोर से बुधनी की दूरी लगभग 150 किलोमीटर है, इसलिए अनील कोठारी को मरीज के लिए भोपाल जाकर रक्तदान करना पड़ा।वहीं रक्त उपलब्धता पश्चात परिजनों ने जन अधिकार मंच के इस मानवीय कार्य के लिए आभार जताया। इस पुनीत कार्य के लिए अनील कोठारी का मंच तहे दिल से आभार प्रकट करता हैं।
अभिषेक तिवारी ने अमीत राज को दो यूनिट रक्त की ब्यवस्था करवाई
रोहड़ाबांध के अमीत राज भी गंभीर रक्त अभाव के चलते संकट में है। डाक्टरों ने तुरंत से दो यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने को कहा। रोहड़ाबांध एफडी निवासी अभिषेक तिवारी ने जन अधिकार मंच से संपर्क कर नि: शुल्क एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था कराई, जो आज और एक यूनिट ब्लड उस लड़के को दिया जाएगा।





