कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सामूहिक हिरासत के बावजूद, पार्टी ने आज रविवार को एक बार फिर जंतर-मंतर पर उग्र प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाए गए इस आंदोलन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है।
अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका सहित प्रमुख नेताओं की हिरासत के बाद, अब सीजेपी ने राष्ट्रीय संगठन इंचार्ज अजिंक्य शिंदे को जंतर-मंतर पर इस प्रदर्शन का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी है। शिंदे ने रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान किया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर, इंडिया गेट और संसद मार्ग समेत कई महत्वपूर्ण इलाकों में भारी बैरिकेडिंग और भारी पुलिस बल तैनात किया है।
इसे भी पढ़ेंः सोनम वांगचुक की चेतावनी-"कल तक नहीं छूटे लोग तो शुरू करूंगा आमरण अनशन"
ट्रैफिक और सुरक्षा के कड़े इंतजाम:
- धारा 163 लागू: जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
- यातायात प्रभावित: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार शंकर रोड-वंदे मातरम टी-प्वॉइंट, धौला कुआं, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस और जंतर-मंतर रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।
- बाजार और दुकानें: विरोध प्रदर्शन के चलते आज कई इलाकों में स्थानीय दुकानें बंद रखी गई हैं।
- बड़े पैमाने पर कार्रवाई: पिछले प्रदर्शनों से सबक लेते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, और अब तक लगभग 4000 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।
#कॉकरोचजनतापार्टी #जंतरमंतर #दिल्लीपुलिस #ट्रैफिकएडवाइजरी #मुख्यचुनावआयुक्त #BreakingNews #DelhiNews
#CockroachJanataParty #JantarMantar #DelhiPolice #TrafficAdvisory #ChiefElectionCommissioner #DelhiProtest #NewsUpdate





