मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन में बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की मौजूदगी अब एक नए विवाद का केंद्र बन गई है। प्रदर्शन के दौरान CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को गले लगाते नसीरुद्दीन शाह के वीडियो वायरल होने के बाद, उनके पुराने सहकर्मी और अभिनेता-रंगकर्मी पीयूष मिश्रा ने उन पर तीखा हमला बोला है।
एक वीडियो संदेश के जरिए पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह के चयनात्मक विरोध और सामाजिक मुद्दों पर उनकी प्रतिक्रियाओं पर कई गंभीर सवाल खड़े किए।
180 जिंदगियां बचाने वाले पायलट के लिए मांगी तारीफ
पीयूष मिश्रा ने तेल अवीव जाने वाली 'फ्लाई दुबई फ्लाइट 1073' का जिक्र करते हुए कहा, "नसीर साहब, मैं पीयूष मिश्रा, आपका पुराना जानकार। अभिजीत दीपके से आपको मिलते देख अच्छा लगा। लेकिन हाल ही में एक बड़ा हादसा होने से टला, जहां पायलट मिस्टर स्मित मच्छार ने अपनी सूझबूझ से 180 लोगों की जान बचाई। उस शरीफ इंसान के लिए भी एक कमेंट कीजिए और बधाई दीजिए, उन्हें बहुत अच्छा लगेगा।"
इसे भी पढ़ेंः 'लोकतंत्र खतरे में': मतदाता सूचियों से अवैध बेदखली और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर पूर्व SC जज ने जताई चिंता
LPU में हुए बवाल पर जताई चिंता
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं और पुलिस कार्रवाई पर नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पीयूष मिश्रा ने कहा, "LPU में बच्चों के साथ घमासान हुआ है, लड़कियों के साथ बदसलूकी हुई। आप तो कहते थे कि आपको जितना NSD और FTII ने सिखाया, उतना इन बच्चों ने सिखाया। यह बात मेरी समझ में नहीं आई कि बच्चे कब से एक्टिंग टीचर हो गए! लेकिन उन पीड़ित बच्चों को भी अपनी संवेदनाएं भेजिए।"
इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सख्त हुआ CAQM: सड़कों की जांच में मिले 17 उल्लंघन, 'ऑपरेशन क्लीन एयर' तेज़
"झारखंड को शायरी नहीं, राशन चाहिए"
झारखंड के एक पुराने वाकये को याद दिलाते हुए पीयूष मिश्रा ने नसीर साहब के रुख की कड़ी आलोचना की: "झारखंड के लिए जब आपसे मदद मांगी गई थी, तो आपने एक पाकिस्तानी शायरा की बेहद कठिन उर्दू में लिखी नज्म भेज दी थी। सर, वहां के गरीब लोगों को पिज्जा-बर्गर या लैटिन अमरीकी-पाकिस्तानी नज्मों की जरूरत नहीं थी, उन्हें आटा, दाल, रोटी, गुड़, लिट्टी और चोखा चाहिए था। इतनी खतरनाक उर्दू वहां के लोगों को क्या समझ आती?"
अपनी बात को समाप्त करते हुए पीयूष मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी भरे लहजे में कहा, "आप जब भी कोई ऐसा बयान देंगे, पीयूष का जवाब आपको जरूर मिलेगा। धन्यवाद, इंकलाब जिंदाबाद।"
#PiyushMishra #NaseeruddinShah #CJPProtest #SmitaMachhar #FlyDubai #LPU #BollywoodControversy #JharkhandIssues #InquilabZindabad
#पीयूष_मिश्रा #नसीरुद्दीन_शाह #बॉलीवुड_विवाद #स्मित_मच्छार #एलपीयू_बवाल #सीजेपी_विरोध





