प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। थाना क्षेत्र के तिलैया मोड़ के समीप रविवार को एक अनियंत्रित कार क्षतिग्रस्त हो गया और चालक बाल-बाल बच गया। बताया गया कि वैगनआर कार जेएच 02 बी बी 1915 पथलगड्डा थाना क्षेत्र के तेतरीया गांव से हजारीबाग जा रहा था। इसी क्रम में तिलैया मोड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ में टक्कर मार दिया, जिससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया और कार पर बैठे लोग बाल बाल बच गए।