पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बरही।अनुमंडल के पत्रकारों ने होली के अवसर पर सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बरही प्रखंड परिसर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।समारोह में बरही, चौपारण, बरकट्ठा और पदमा क्षेत्र के कई पत्रकारों ने हिस्सा लिया और एकजुट होकर रंगों के इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया।इस समारोह में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।





समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोबरा बरही 203 के डिप्टी कमांडेंट विक्रांत कुमार उपस्थित रहे।उनके साथ ही जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव,प्रमुख मनोज रजक,बरही बीडीओ जयपाल महतो,सीओ अमित किस्कू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिप परिषद सदस्या प्रीति कुमारी,भाजपा नेता रंजीत चंद्रवंशी,संजय दुबे,भामाशाह प्रधानाध्यापक रजनीश पाण्डेय, राजेन्द्र रुखरियार,महेंद्र दुबे,जिला सह मंत्री प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता समारोह में शामिल हुए।





इसके अलावा कई मुखिया और प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।इसमें मुखिया मोतीलाल चौधरी, मंगलदेव यादव,गोविंद साव,सिकंदर राणा,मनोज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप,विशेश्वर यादव,छोटन ठाकुर, राजन ओम,मंजीत यादव,मनोहर यादव,रोहित यादव और मनोज केशरी,सचिन कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे।





समारोह के दौरान सभी ने गुलाल लगाकर और आपस में गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं बल्कि यह समाज में एकता,प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम भी है।





पत्रकारों ने भी इस अवसर पर समाज में सकारात्मकता और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। होली मिलन समारोह में संगीत और हास्य-व्यंग्य से भरी प्रस्तुतियों ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया। कीर्तन मंडली के होली के लचीले गाने की प्रस्तुति में अधिकारियों ने भी जमकर ठुमके लगाए। सभी अतिथियों के लिए विशेष जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और मिठाइयां खिलाकर उत्सव का आनंद लिया।





समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए, जिससे आपसी संबंध और मजबूत हो सकें। इस आयोजन ने बरही अनुमंडल के पत्रकारों और समाज के बीच आपसी सौहार्द और एकता को और मजबूत किया, जिससे आने वाले समय में भी ऐसी सकारात्मक पहल होती रहेंगी।





समारोह को सफल बनाने में जावेद इस्लाम,दयानंद चौरसिया, अजय कुशवाहा,राजदेव गुप्ता,अनुज यादव,अनुज सोनी, सुरेंद्र निषाद,अनुज सिंह,अमित सोनी,राकेश रोशन,रितेश कुमार,धनंजय कुमार,पंकज कुमार,जयदीप कुमार सिन्हा, मोहम्मद शोएब अख्तर,कृष्णा यादव,रुपेश चंद्रवंशी,पप्पू केशरी के अलावा बरही,चौपारण,बरकट्ठा और पदमा के दर्जनों पत्रकार ने भूमिका निभाई।