प्रतिनिधि,टाटीझरिया (हजारीबाग)।ट्रैक्टर मालिक संघ ने रविवार को बाबा बालकनाथ मंदिर परिसर में बैठक कर आंदोलन को और धारदार बनाने की रणनीति बनाई। एक पखवाड़े से क्षेत्र के ट्रैक्टर मालिकों ने ट्रैक्टर के संचालन पर पाबंदी लगाए बैठे हैं। इनका कहना है कि प्रखंड क्षेत्र में बालू के उठाव का लीज दे प्रशासन, अन्यथा जैसे अब तक कार्य होता था होने दे। एक ओर बालू घाट का लीज नहीं दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बालू दूसरे स्थान से लाने पर ट्रेक्टर को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, ऐसे में विकास कैसे होगा।पीएम आवास, भवन निर्माण, पीसीसी पथ निर्माण अथवा अन्य सरकारी-गैर सरकारी निर्माण कार्य ठप्प हो गया है। एक ट्रैक्टर पर कम से कम 5 परिवार का जीवनयापन होता है।





बैठक में जीवलाल साव, बालेश्वर साव, मुकेश यादव, सुरेंद्र प्रसाद, राहुल यादव, गोविंद महतो, रवि यादव, विकास महतो, मनोज राणा, त्रिलोकी राणा, बासुदेव भुईंया, संजीत यादव, बालेश्वर सिंह, अर्जुन यादव, राजेंद्र यादव, प्रकाश गुप्ता, प्रकाश साव, दिलीप मंडल, गणेश मुर्मू, अरविंद मरांडी, पवन साव व अन्य शामिल हुए।