पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।अपर्णा पब्लिक स्कूल में जूनियर विंग में स्कूल के डायरेक्टर करुणेश कौशल और प्रिंसिपल अनूप नायक के सानिध्य में स्कूल के बच्चों के अभिभावकों के बीच सीट एंड ड्रॉ कंपटीशन का आयोजन संपन्न हुआ।इस रोचक कंपटीशन में अभिभावकों ने दिए गए थीम पर एक से बढ़कर एक चित्रकारी प्रस्तुत की।





स्कूल की निर्देशिका रेनू कौशल ने बेहतरीन चित्रकारियों को पुरस्कार के लिए चुना और विजयी अभिभावकों को उपहार देकर पुरस्कृत किया।





रेनू कौशल ने कहा स्कूल में अभिभावकों के बीच सीट एंड ड्रॉ कंपटीशन प्रतियोगिता उद्देश्य अभिभावकों के बीच कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना है रचनात्मकता एवं प्रतिभा का बोध करना है,ताकि स्कूल के बाद घर में भी बच्चों को शिक्षा के साथ साथ चित्रकारिता की बारीकियों एवं जीवन में इसकी महत्ता का मार्गदर्शन दे कर प्रेरित करें।





सीट एंड ड्रॉ को सफल बनाने में स्कूल की शिक्षिका अनुप्रिया, कीया एवं दीप्ति का महत्वपूर्ण योगदान था।