प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर सोमवार आबकारी विभाग ने बिरसानगर थाना अंतर्गत हुरलुंग में छापेमारी कर एक अवैध महुआ शराब चुलाई भट्टी को ध्वस्त किया। वहीं विभाग की कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। साथ ही वे मौके से फरार होने में सफल भी हो गए। साथ ही टीम ने घटनास्थल पर शराब चुलाई के रखे जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया। जबकि सप्लाई के लिए तैयार अवैध शराब भी जब्त किया। इसी तरह आबकारी विभाग ने मानगो थाना अंतर्गत कुमरूम बस्ती और सोनारी थाना अंतर्गत कागल नगर में अवैध शराब बिक्री स्थल पर छापेमारी कर दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं टीम ने फरार भट्टी संचालक के विरुद्ध मामला भी दर्ज किया है। इस दौरान टीम ने मौके से 12 हजार किलो जावा महुआ और 180 लीटर महुआ शराब भी जब्त किया है।





