इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आगामी 2026-27 सीजन के लिए इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस बार बोर्ड ने कुल 39 खिलाड़ियों को अपने केंद्रीय अनुबंध सिस्टम से जोड़ा है। इसमें 30 खिलाड़ियों को मुख्य सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और 9 उभरते हुए खिलाड़ियों को 'इंग्लैंड डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट' में शामिल किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को सालाना 2 करोड़ से 10 करोड़ रुपए तक की राशि मिलेगी।

11 स्टार खिलाड़ियों को 2 साल का लंबा करार

ईसीबी ने अपने कोर ग्रुप पर गहरा भरोसा जताते हुए 11 खिलाड़ियों को 2 साल का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सौंपा है, जो 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेगा। इस सूची में जो रूट, हैरी ब्रूक, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, सैम करन और विल जैक्स जैसे दिग्गज और युवा स्टार शामिल हैं। इसके अलावा, सन्नी बेकर को इस दो साल के करार में प्रमोट किया गया है, जबकि जोश टोंग भी इस विशेष सूची का हिस्सा हैं। पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले जॉर्डन कॉक्स और हेनरी क्रोकोम्ब को भी सीधे दो साल का लंबा करार मिला है।

इसे भी पढ़ेंः एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली: भारत 85 मेडल के साथ चौथे स्थान पर

ओली रॉबिन्सन की शानदार वापसी और नए चेहरे

2026-27 सीजन के लिए जारी 30 मुख्य खिलाड़ियों की लिस्ट में 8 ऐसे नाम हैं जो पिछले 2025-26 चक्र का हिस्सा नहीं थे। टॉम बैंटन, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्ब, एमिलियो गे, मैथ्यू फिशर और डैन लॉरेंस ने अपने करियर में पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। वहीं, तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने 2022 और 2023 के बाद एक बार फिर इस लिस्ट में दमदार वापसी की है। इसके अलावा जोस बटलर, बेन डकेट, ओली पोप, जेमी स्मिथ, आदिल राशिद, फिल साल्ट, ब्राइडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स और रेहान अहमद मुख्य सूची में बने हुए हैं।

भविष्य के सितारों के लिए 9 डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट

युवा प्रतिभाओं को तराशने के लिए ईसीबी ने 9 खिलाड़ियों को 'इंग्लैंड डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट' से नवाजा है, जिनमें से 6 खिलाड़ी पहली बार इससे जुड़े हैं। इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 'यंग लायंस' की कप्तानी करने वाले 18 साल के थॉमस रियू इस पूरी 39 सदस्यीय सूची के सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

ECB सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट एक नजर में:

  • दो साल का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट: जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, सैम करन, विल जैक्स, जो रूट, जोश टोंग।
  • 1 साल का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट: रेहान अहमद, टॉम बैंटन, शोएब बशीर, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, लियाम डॉसन, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, ओली रॉबिन्सन, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ।
  • डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट: जेम्स कोल्स, मेसन क्रेन, जोश हल, एडी जैक, बेन मैककिनी, लियाम पैटरसन-व्हाइट, थॉमस रेव, मैथ्यू रेविस, मिशेल स्टेनली।

#ECB #EnglandCricket #CentralContract #JoeRoot #HarryBrook #BenStokes #CricketNews #SportsUpdate #EnglishCricketBoard