पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी (चतरा))। 19 फरवरी से आरंभ होने वाले राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को उपायुक्त रमेश घोलप और पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय अन्य अधिकारियों के साथ ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल पार्किंग स्थल और सेमिनार स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार भव्य तरीके से इटखोरी महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें बॉलीवुड के कलाकार,विभिन्न क्षेत्रों के लोक गायक एवं स्थानीय और जिले कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।
पत्रकारों से बात करते हुए उपायुक्त रमेश घोलप ने कहा कि इस वर्ष का महोत्सव कुछ अलग तरीके से आयोजित होगा। पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय ने कहा कि पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच राजकीय इटखोरी महोत्सव संपन्न होगा। मौके पर जिले के कई अधिकारी और मंदिर प्रबंधन तथा न्यास समिति के सदस्य उपस्थित थे।





