नई दिल्ली:

एअर इंडिया के एक पायलट को उड़न से ठीक पहले अल्कोहल (शराब) टेस्ट में फेल पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह घटना 6 सितंबर 2026 की है, जब ज्यूरिख से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट के प्रस्थान से ठीक पहले किए गए रूटीन मेडिकल टेस्ट में पायलट शराब के नशे में पाया गया। एयरलाइन प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पायलट पर त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई की।

इसे भी पढ़ेंः भविष्य के युद्धों में कोई जगह सुरक्षित नहीं, पूरा देश लड़ेगा लड़ाई: डिफेंस कॉन्क्लेव में बोले CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि

लगातार सामने आ रही हैं लापरवाही

यह घटना इसलिए भी बेहद गंभीर मानी जा रही है क्योंकि इसके महज कुछ ही दिन पहले एयरलाइन का एक अन्य पायलट फुकेट से दिल्ली आने वाली फ्लाइट के बाद किए गए ड्रग टेस्ट में मारिजुआना (गांजा) के सेवन का दोषी पाया गया था।

उल्लेखनीय है कि मारिजुआना टेस्ट एक विशेष मेडिकल परीक्षण होता है, जो शरीर में भांग या गांजे के सक्रिय तत्व टीएचसी (THC) या उसके अवशिष्ट पदार्थों की उपस्थिति का पता लगाता है। लगातार दो पायलटों के सुरक्षा मानकों और मेडिकल टेस्ट में फेल होने से एयरलाइन की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

खबर को अपडेट किया जा रहा है...

इसे भी पढ़ेंः बांका के मंदार पर्वत पर युवती से छेड़खानी और रंगदारी का वीडियो वायरल: पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की FIR