उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई विभिन्न विभागों के कार्यों के प्रगति की समीक्षा





समस्याओं का आपसी समन्वय स्थापित कर निराकरण करें सभी विभागीय पदाधिकारी:उपायुक्त





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वक्षता विभाग,राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग,झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार,कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग एवं नगर आवास एवं आवास विभाग से संबंधित धनबाद जिला में हो रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा हुई।





इस दौरान जल जीवन मिशन (JJM) अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा, SBM अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, निबंधित खनन पट्टों की समीक्षा कर अनुमान्यता से कम मुद्रांक शुल्क एवं निबंधन शुल्क भुगतान किये जाने की स्थिति में नियमानुसार वसूली के लिए कार्रवाई की समीक्षा, खनन पट्टा पर मुद्रांक शुल्क एवं निबंधन शुल्क को प्रभावित करने वाले समस्त तथ्यों के निमित्त निर्गत दिशा-निर्देश के अनुपालन की समीक्षा, राज्यांतर्गत राजस्व कार्यालयों के नियमित निरीक्षण की समीक्षा,जाली मुद्रांको की बिक्री रोकने के संबंध में की गई कार्रवाई की समीक्षा, सरकारी भूमि के स्थायी हस्तांतरण/लीज बंदोबस्ती के लिए अभिलेख गठन के समय विभागीय निदेशों के अनुपालन की समीक्षा, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित समीक्षा, मुख्यमंत्री पशुधन योजना की समीक्षा, 100 और‌ 500 एमटी क्षमता का कोल्ड स्टोरेज निर्माण से संबंधित भूमि संबंधित समस्या की समीक्षा, लैम्स/पैक्स को कार्यालय कार्य के लिए पंचायत भवन में एक कमरा उपलब्ध कराने से संबंधित समीक्षा, धनबाद वाटर सप्लाई फेज 2, धनबाद सीवरेज फेज 2 समेत कई अन्य मामलों की समीक्षा की गई।





उपायुक्त माधवी मिश्रा ने सभी विभाग के संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी मामलों के कार्य मे आ रही समस्याओं का निपटारा करने के लिए निर्देशित किया। वहीं भूमि संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए अपर समाहर्ता विनोद कुमार को निर्देशित किया गया। पशुपालन के लिए शेड निर्माण के लिए उप विकास आयुक्त सादात अनवर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।





मौके पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, डायरेक्टर डीआरडीए राजीव रंजन, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा, एसडीएम राजेश कुमार, एलआरडीसी दिलीप महतो, डीएलएओ राम नारायण खलखो समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।