प्रतिनिधि,चतरा। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने शनिवार को जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आमजनों की समस्याओं से जुड़े अवेदनों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को त्वरित गति से मामलों का नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया।





समस्याओं में मुख्य रूप से ऋण माफी से संबंधित मामले, पेंशन से संबंधित, छात्रवृत्ति संबंधित, मुआवजा संबंधित, भूमि संबंधित, पेयजल समस्या हेतु डीप बोरिंग संबंधित मामले समेत अन्य मामले शामिल थे।ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार/शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।