विशेष संवाददाता,रांची। सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र प्रसाद सिंह की सेवानिवृत्ति पर शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिला आपूर्ति कार्यालय में आयोजित समारोह में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची अल्बर्ट बिलुंग एवं अन्य पदाधिकारी,कर्मियों ने रविंद्र प्रसाद सिंह को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित करते हुए बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी/कर्मियों ने सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र प्रसाद के साथ अपने कार्यानुभव साझा किए।





रविंद्र प्रसाद सिंह ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि वर्ष 1988 में उन्होंने अपनी सेवा प्रारंभ की थी।उनकी पहली पोस्टिंग सिमडेगा जिले के बोलवा में हुई। उसके बाद उन्होंने संयुक्त बिहार और झारखंड में कई स्थानों पर काम किया। सिंह ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी,कर्मियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके साथ कार्य करते हुए जो क्षण बिताए हैं वो अमूल्य हैं।सेवानिवृत्ति पर मिले सम्मान पर उन्होंने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।