प्रतिनिधि,सिंदरी। एफसीआई के नए इंचार्ज विजय कुमार चौधरी से शुक्रवार को ऑल इंडिया एससी-एसटी ओबीसी के प्रेसिडेंट हरदिश प्रसाद, एक्स प्रेसिडेंट लखीराम सोरेन, ऑल इंडिया एससी-एसटी ओबीसी के होने वाले एडवाइजर वीरेंद्र राम, ओम प्रकाश एवं महासचिव मदन प्रसाद एक औपचारिक मीटिंग में एफसीआई मैनेजमेंट के साथ बहुत सारे मुद्दों पर बातें किए,जिसमें कुछ मुद्दे पुराने थे,जिससे संबंधित बताया गया एवं उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया। वहीं मदन प्रसाद ने कहा कि आज खुशी की बात है कि हमारे ऑल इंडिया एससी-एसटी ओबीसी के एक्स प्रेसिडेंट लखीराम सोरेन स्वस्थ होकर हमारे कमेटी में सदस्यता ग्रहण कर लिए है। कमेटी उनका स्वागत करती है और भविष्य में जहां कहीं मीटिंग होगा, उन्होंने वादा किया है कि उनका मार्गदर्शन रहेगा।





