प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत रहमतनगर निवासी चंदा परवीन ने शुक्रवार अपनी मां से झगड़ा होने पर खुद को कमरे में बंद कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहीं पड़ोसियों को कमरे से धुंआ निकलने पर घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद लोगों ने चंदा को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह इलाजरत है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।





मामले में बताया जा रहा है कि चंदा परवीन की मो. साजिद से छह साल पहले शादी हुई थी। जिसके बाद दोनों किराए के मकान में रहते थे। इधर हाल ही में ससुराल वालों ने कहा कि उन्होंने नया मकान बनाया है और वह चाहे तो आकर रह सकते है। जिसके बाद पति पत्नी दोनों ससुराल में आकर रहने लगे। वहीं पति ने बताया कि चंदा ने अपनी मां को कुछ रुपए दिया था। साथ ही रुपए को लेकर ही दोनों के बीच आपस में विवाद होता था। साथ ही शुक्रवार को भी कुछ वैसा ही हुआ। जिसके बाद पत्नी चंदा ने खुद पर तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।