प्रतिनिधि,बलियापुर | बलियापुर प्रखंड अंतर्गत बाघमारा पंचायत के आमटाड़ गांव में तीन दिनों से चल रही अखंड हरि कीर्तन का आज कुंज मिलन के साथ समापन हो गया। आज कुंज मिलन के अवसर पर मुख्य रूप से बलियापुर प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी उपस्थित हुई।
उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से गांव में धार्मिक भावना का विकास होगा और लोग सतकर्म की ओर बढ़ेंगे तथा हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जब कीर्तन होता है तो क्षेत्र में बिना मांसाहार और बिना लहसुन, प्याज का भोजन बनता है।यहां बर्दमान से आई कीर्तन गायिका मिठू दास और विष्णुरूपा दास ने श्रीकृष्ण के विभिन्न लीलाओं को कहानियों तथा प्रसंगों के माध्यम से सुनाया और सभी श्रोताओं को बांधे रखा तथा उनके सुमधुर गीत, नृत्य और कीर्तन से पूरे गांव और क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।
अखंड हरि कीर्तन समिति के धीरेन चंद्र महतो, गणेश महतो, धनीराम महतो, अजीत महतो, सुधीर महतो, परेश महतो, काली महतो, आकलु बाउरी, अजय महतो, फजीर महतो, राकेश महतो, दशरथ महतो, मुनी लाल गोराई, देबु महतो, बादल गोराई, राकेश महतो, शंकर, अरुण आदि की भूमिका सराहनीय रही।





