नई दिल्ली। 30 सितंबर को फ्लाईदुबई के विमान (फ्लाइट FZ1073) में एक बेहद भयावह और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दुबई से तेल अवीव जा रही इस फ्लाइट में लगभग 180 यात्री सवार थे, जब कॉकपिट के भीतर ही ओमानी को-पायलट हमाम-अल-हम्मामी ने मुख्य पायलट कैप्टन स्मित मछार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
गंभीर रूप से जख्मी होने के बावजूद भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मछार ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिसके बाद सतर्क यात्रियों की मदद से हमलावर को-पायलट को काबू में किया गया। इसके बाद कैप्टन मछार ने लहुलुहान हालत में ही विमान को सुरक्षित लैंड कराया और सभी यात्रियों की जान बचाई।
इसे भी पढ़ेंः आसमान में अदम्य साहस: कैप्टन स्मित मछार ने 174 यात्रियों को दी नई जिंदगी, अशोक चक्र की उठी मांग
किंग खान बोले— "आपने दिखाया असली कैप्टन क्या होता है"
इस जांबाज पायलट की बहादुरी पर दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सलमान खान और परेश रावल के बाद अब बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर स्मित मछार की जमकर तारीफ की है।
"कैप्टन स्मित मछार, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी तब आप डंटकर खड़े रहे। ऐसी विकट परिस्थिति में खुद को मजबूत रखना और यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखना आसान नहीं होता। आपने साबित कर दिया कि असली कैप्टन क्या होता है। साहस और कर्तव्य का सच्चा प्रदर्शन। आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ, भारत को आप पर गर्व है।" — शाहरुख खान
बॉलीवुड सितारों का सलाम
- सलमान खान: "कमाल कर दिया पायलट जी, हम सभी आपको सलाम करते हैं। आपके साथ उड़ान भरना हमारे लिए खुशी की बात होगी। वेलडन ब्रो कैप्टन स्मित मछार।"
- परेश रावल: परेश रावल ने नाना पाटेकर की फिल्म के मशहूर डायलॉग— "एक मच्छर आदमी को..." के अंदाज में मजाकिया लेकिन गर्व भरे लहजे में स्मित मछार का समर्थन किया।
- विजय देवरकोंडा एवं रवि किशन: दोनों अभिनेताओं ने भी सोशल मीडिया पर कैप्टन मछार के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
इसे भी पढ़ेंः NCRB की रिपोर्ट: एक दशक में बच्चियों से दुष्कर्म के मामले चार गुना बढ़े
स्वास्थ्य में सुधार, पीएम मोदी ने की बात
रिपोर्ट्स के अनुसार, कैप्टन स्मित मछार अब पूरी तरह खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद उनका शुरुआती इलाज सऊदी अरब के तबूक में किया गया, जिसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए अबू धाबी के एक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कैप्टन मछार से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कैप्टन मछार ने भी प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया है कि वे अब पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं।
#FlyDubai #CaptainSmitMachhar #RealHero #ShahRukhKhan #BollywoodSalute #AviationSafety #HeroicPilot #ProudIndia #SmitMachhar #DubaiToTelAviv





