जंतर-मंतर आंदोलन की सफलता के बाद संगठन विस्तार का ऐलान; अगले 6 महीनों में देशभर में राज्य, लोकसभा और शहर स्तर पर बनेगी टीम

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए सफल आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने संगठन का विस्तार करने की घोषणा की है। पार्टी ने गुरुवार को अपनी पहली राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के साथ-साथ केंद्रीय नेतृत्व, विभागीय प्रमुखों और क्षेत्रीय प्रभारियों (जोनल हेड्स) की पूरी लिस्ट जारी कर दी है।

पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में यही घोषित लोग पार्टी के आधिकारिक पदाधिकारी होंगे। इसके अलावा अगले 6 महीनों के भीतर देशभर में राज्य, लोकसभा और शहर स्तर पर संगठन का ढांचा तैयार किया जाएगा।

CJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पूरी सूची

केंद्रीय नेतृत्व और संगठन:

  • संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक: अभिजीत दिपके
  • सह-संयोजक: आशुतोष रांका और सौरव दास
  • राष्ट्रीय संगठन प्रभारी: अजिंक्या शिंदे
  • संगठन सह-प्रभारी: दीपक बालियान
  • राष्ट्रीय सचिव: अफरीन नवाज़

विभाग प्रमुख:

  • मीडिया प्रमुख: विजय रेड्डी मल्लंगी
  • कानूनी मामले (लीगल) प्रमुख: रत्ना सिंह
  • अनुसंधान एवं नीति (रिसर्च एंड पॉलिसी) प्रमुख: वैष्णवी गौड
  • टेक्नोलॉजी प्रमुख: रोहन देशपांडे
  • वित्त (फाइनेंस) प्रमुख: योगेश इंगले

संभागीय (जोनल) प्रभारी:

  • उत्तर जोन: दीपक बालियान
  • दक्षिण जोन: विजय रेड्डी मल्लांगी
  • पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जोन: अंकित भारद्वाज
  • पश्चिमी जोन: योगेश इंगले

पार्टी ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि आज घोषित किए गए नामों के अलावा फिलहाल किसी अन्य व्यक्ति को किसी भी पद पर नियुक्त नहीं किया गया है।