चाईबासा। कोल्हान मुख्यालय चाईबासा पुलिस केंद्र में एसआर रूंगटा ग्रुप के सीएसआर फंड से पुलिस कर्मियों के लिए गेस्ट हाउस का निर्माण कराया गया है। जिसका विधिवत उद्घाटन बुधवार को डीआईजी अजय लिंडा ने किया।उन्होंने बताया कि कोल्हान मुख्यालय होने के कारण दूसरे जिलों से यहां किसी काम को लेकर आने वाले पुलिसकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लंबे समय से पुलिसकर्मियों की यह मांग थी। इसको देखते हुए एसआर रुंगटा ग्रुप के सौजन्य से अतिथिशाला का निर्माण कराया गया है। इसमें 10 लोगों के ठहरने का प्रबंध है। वहीं, उन्होंने बताया कि उनके परिक्षेत्र में पड़नेवाले थानों के बैरकों की स्थिति में सुधार लाने की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही कोल्हान के सभी थानों के बैरकों के सुधार की प्रक्रिया शुरू होगी।





झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा चाईबासा के प्रयास से पुलिस केंद्र परिसर चाईबासा में मैसर्स एसआर रूंगटा ग्रुप के द्वारा पांच कमरे (दस बेड) का पुलिस ऑफिसर गेस्ट हाउस का निर्माण कराया गया है। गेस्ट हाउस का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय लिंडा, भापुसे, पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र चाईबासा तथा विशिष्ट अतिथि आशुतोष शेखर, भापुसे, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के कर कमलों द्वारा सुधीर कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) चाईबासा,दिलीप खलखो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा, परि. प्रवर मंसु गोप एवं मंटू यादव एवं झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा पश्चिमी सिंहभूम ,चाईबासा के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू निरंजन तिवारी, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सदर चाईबासा, पवन चन्द्र पाठक, मुख्य शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा चाईबासा, झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, मीडिया बंधु सहित काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे।