संवाददाता





रांची। क्रिसमस वीक के दौरान एण्ड टीवी के दर्शकों को दूसरी मां, हप्पू की उलटन पलटन और ‘भाभी जी घर पर हैं में जबर्दस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। एण्डटीवी के दूसरी मां की कहानी के बारे में कृष्णा ने बताया कि अशोक (मोहित डागा), यशोदा (नेहा जोशी) और बच्चों को बताता है कि कृष्णा (आयुध भानुशाली) ने मौखिक परीक्षा पास कर ली है, लेकिन उसके क्रिमिनल रिकॉर्ड की वजह से स्कूल प्रशासन ने एडमिशन देने से मना कर दिया है। कृष्णा, यशोदा और अशोक बहुत निराश हो जाते हैं। यशोदा और अशोक यह पता लगाने का फैसला करते हैं कि आखिर किसने कृष्णा के अतीत का राज खोला है। अशोक और यशोदा एक प्लान बनाते हैं और दोषी का पता लगाते हैं।





एंड टीवी के शो हप्पू की उलटन पलटन में क्रिसमस सेलिब्रेशन के बारे में दरोगा हप्पू सिंह बताते हैं सभी बच्चे क्रिसमस की छुट्टियों पर कहीं घूमने के लिए जाना चाहते हैं। राजेश (कामना पाठक) और कटोरी अम्मा (हिमानी शिवपुरी) घूमने की जगह को लेकर वोट करते हैं।राजेश जहां मनाली जाने की बात करती है, वहीं कटोरी अम्मा जबलपुर की। दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी), राजेश का साथ देते हैं और ये दोनों मनाली जाने का फैसला करते हैं। इस फैसले से नाराज होकर, कटोरी अम्मा, मनाती है कि मनाली में भूस्खलन हो जाए। सारे लोग सफर पर जाने के लिए संजय चौधरी की कार में बैठते हैं। वहीं, दूसरी ओर वे रेडियो पर सुनते हैं कि मनाली में भूस्खलन की वजह से रोड बंद हो गई है। सभी लौटकर घर आ जाते हैं। बच्चे कटोरी अम्मा को बर्फ दिखाने की इच्छा जाहिर करते हैं, इस पर कटोरी अम्मा जवाब देती है, मेरा बस चले...यहीं कानपुर में बर्फ गिरा दूं और जल्द ही बर्फ गिरने लगती है। राजेश और बिमलेश (सपना सिकरवार) देखते हैं कि कटोरी अम्मा जो भी कह रही हैं वो सच हो रहा है। एण्डटीवी के शो भाभी जी घर पर हैं‘ में क्रिसमस की कहानी के बारे में अंगूरी भाभी कहती हैं अनोखे लाल सक्सेना (सानंद वर्मा) कब्रिस्तान में क्रिसमस पार्टी देते हैं। इसमें आत्माओं के साथ वो मॉर्डन कॉलोनी के लोगों को भी बुलाते हैं। हर कोई तैयार होकर सेलिब्रेशन वाली जगह पहुंच जाता है। अनीता (विदिशा श्रीवास्तव) और विभूति (आसिफ शेख), पार्टी में एक रोमांटिक डांस करना शुरू करते हैं, तब एक दुष्ट आत्मा, हिल्डा, विभूति को देखकर मुस्कुरा देती है। जिसके बाद विभूति अनीता को घूरकर देखता है और अनीता का अपमान करता है, जिसे देखकर अनीता हैरान रह जाती है। अगले दिन जब अंगूरी (शुभांगी अत्रे) पौधों को पानी दे रही होती है तो वह आत्मा उसका पीछा करती है।वह उसे देखती है और मुस्कुराती है, इसके बाद अंगूरी, विभूति को कमीना कहने लगती है। बाद में हिल्डा, तिवारी (रोहिताश्व गौड़) को देखकर मुस्कुराती है, जोकि मजे से अपना नाश्ता कर रहा होता है।