पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,प्रयागराज,धनबाद। झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर साहित्यकार व गीतकार विनय तिवारी अपने परिवार के साथ महाकुंभ में माघी पूर्णिमा के दिन संगम में आस्था की डुबकी लगाई।विनय तिवारी ने अपनी पत्नी स्वाति तिवारी,बेटे राजरंजन तिवारी,ईशान तिवारी, रुद्रप्रताप तिवारी,भाई अजय तिवारी,उत्तम तिवारी,राजीव तिवारी,गौतम तिवारी,प्रियतम कुमार पप्पू ,भावो रिया तिवारी, स्वेता तिवारी,मौसा अमूल्य रतन तिवारी,मौसी भारती देवी,चाचा परेश तिवारी,रूपेश तिवारी,सौरभ तिवारी,छुटू तिवारी,अभिजीत तिवारी,परी कुमारी और भतीजा लड्डू तिवारी के साथ महाकुंभ पहुंचे थे।
विनय तिवारी ने बताया कि आम हो या खास,हर शख्स उत्तर प्रदेश स्थित संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुंचकर स्नान कर रहा है।उन्होंने बताया कि मेरे लिए यह एक भावुक पल था,मैं बहुत प्रभावित हो गया यहां पर लोगों को अपने सनातन धर्म के प्रति आस्था को देखकर,महाकुंभ में विदेशी श्रद्धालु भी भक्ति में लीन दिखे,संगम में आज भी जबरदस्त भीड़ है,हर जगह लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। शहर में जाम जैसे हालात हैं।
बता दें कि महाकुम्भ के समापन से 15 दिन पहले ही 48.29 करोड़ से अधिक श्रध्दालुओं की संख्या पार हो गई है।अभी महाकुम्भ को 15 दिन और महत्वपूर्ण स्नान पर्व शेष हैं और पूरी उम्मीद है कि श्रद्धालुओं की संख्या 50-55 करोड़ के ऊपर जा सकती है।महाकुंभ में माघ पूर्णिमा के स्नान को लेकर खास तैयारी की गई थी। 12 फरवरी को महाकुंभ का आखिरी अमृत स्नान हुआ। 2.04 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।





