झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड (GSCC) योजना आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बड़ी राहत दे रही है। इस योजना के तहत छात्र बिना किसी प्रोसेसिंग फीस के 15 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण मात्र 4% साधारण ब्याज दर पर प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने योजना में हाल ही में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए 5% मार्जिन मनी खत्म कर दी है और पहले से जमा फीस वापसी की सुविधा भी जोड़ दी है।

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के मुख्य बिंदु

मुख्य विशेषताएंविवरण
अधिकतम लोन राशि₹15 लाख तक
ब्याज दर4% साधारण ब्याज (महिला छात्रों के लिए विशेष छूट का प्रावधान)
पुनर्भुगतान अवधिलोन चुकाने के लिए अधिकतम 15 वर्ष का समय
प्रोसेसिंग फीसशून्य (कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं)
मार्जिन मनी₹4 लाख से अधिक के लोन पर 5% मार्जिन मनी की शर्त समाप्त
फीस वापसी सुविधादेरी के कारण अपनी जेब से जमा की गई फीस की एकमुश्त वापसी का प्रावधान

पात्रता की शर्तें एवं पात्र संस्थान

  • पात्रता: छात्र भारतीय नागरिक हो और उसकी आयु 40 वर्ष से अधिक न हो। उसने पहले किसी अन्य बैंक से शिक्षा ऋण न लिया हो।
  • शैक्षणिक योग्यता: डिप्लोमा कोर्स के लिए झारखंड से 10वीं, जबकि स्नातक (Graduation) या उच्च कोर्स के लिए झारखंड के मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं व 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • पात्र संस्थान: IIT, IIM, AIIMS, NIT, XLRI, BITS, NLU, सभी अधिसूचित केंद्रीय विश्वविद्यालय (जैसे नालंदा, साउथ एशिया यूनिवर्सिटी) तथा NIRF ओवरऑल टॉप 200 या NAAC 'A' ग्रेड प्राप्त संस्थान।

आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज

1.पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन:अधिकारी वेबसाइट पर जाएं.GSCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ, Registration पर क्लिक करें और नाम, ई-मेल व मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP वेरीफाई करें।

2.लॉगिन और प्रोफाइल पूर्ति:आवेदन फॉर्म भरें.प्राप्त User ID व Password से लॉगिन करें। बुनियादी विवरण, पता भरें और पासपोर्ट फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करके Submit करें।

3.बैंक/संस्था (MLI) का चयन:लोन प्रोसेसिंग के लिए.डैशबोर्ड पर दिए गए Member Lending Institution (MLI) की सूची में से बैंक चुनें। बैंक आवेदन की समीक्षा कर Sanction Letter जारी करेगा।

4.राशि वितरण व ट्रैकिंग:खाते में फीस ट्रांसफर.लोन स्वीकृत होने के बाद राशि सीधे शैक्षणिक संस्थान के खाते में भेजी जाएगी। छात्र अपने पोर्टल डैशबोर्ड से पूरी स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।

  • जरूरी दस्तावेज: आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो, एडमिशन लेटर, राशन कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, आय व जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और जन्म प्रमाण पत्र।