प्रतिनिधि,घाटशिला।शहर थाना क्षेत्र के राजस्टेट निवासी भाजपा कार्यकर्ता एवं राजस्टेट रास पूजा कमिटी के सचिव महादेव नामाता को इलाज के लिए पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने अस्पताल भेजवाया। बता दें कि वे एक सप्ताह पूर्व बाईक से दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इससे उनकी छाती एवं कमर की हड्डी टूट गई है। जब कार्यकर्ताओं के माध्यम से कुणाल षाड़ंगी को ये खबर मिली तो उन्होंने जमशेदपुर के गुरूनानक अस्पताल में बात करके स्वयं एम्बुलेन्स लेकर कार्यकर्ताओं के साथ महादेव नामाता के घर पहुंचे। महादेव का दो ऑपरेशन होने वाला है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस विषम घड़ी में कुणाल षाड़ंगी एवं घाटशिला के भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं। जिला मंत्री संजय तिवारी स्वयं पीड़ित के साथ एम्बुलेंस में बैठकर अस्पताल गये और उनको एडमिट कराया। कुणाल षाड़ंगी ने महादेव के परिजनों से कहा कि वे हमेशा उनके साथ खड़े हैं। कोई परेशानी नहीं होगी।आज महादेव नामाता को अस्पताल पहुंचाने में संजय तिवारी, हीरा सिंह, पोल्टु सरदार का अहम योगदान रहा।
कुणाल षाड़ंगी के साथ जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र, जिला मंत्री संजय तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, जिला सोशल मिडिया प्रभारी सुरेश महली, जादूगोड़ा मंडल प्रभारी हीरा सिंह, काशिदा के पूर्व मुखिया पोल्टु सरदार, काल्टु मन्ना, सोमनाथ दास सहित काफी संख्या में बस्ती के लोग मौजूद थे।





