पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।शहर में शांतिपूर्वक महापर्व रंगोत्सव होली का पर्व शांति पूर्वक संपन्न हुआ।पूरे चतरा जिला में लोग होली के आनंद में डूबे रहे।होली के इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं और बधाइयां दी।





होली के अवसर पर बच्चे,बुजुर्ग और युवा सभी लोगों ने शांतिपूर्वक एक दूसरे को रंग लगाया।महिलाएं भी रंगोत्सव का पर्व होली में बढ़कर हिस्सा लिया।एक दूसरे को रंग और गले मिलकर अपनापन दिखाया और बड़ों को गुलाल के साथ मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लिया।





चतरा जिले में प्रशासन की ओर से सख्ती और चौकसी के कारण कहीं भी अप्रिय घटना की वारदात नहीं हुई।यह जिला उपयुक्त रमेश घोलप के सख्त निर्देश के कारण हुआ।साथ ही उपायुक्त ने यह कहा था कि जिले में एक दूसरे को जबरदस्ती रंग और गुलाल न लगाएं।साथ ही साथ सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक सूचना और खबर को भेजने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिले के सभी प्रखंडों में होली का पर्व उत्साह और उल्लास पूर्वक मनाया गया।