चतरा। जिला मुख्यालय के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के समीप इंडोर स्टेडियम व कर्पूरी ठाकुर भवन का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। जीर्णोद्धार का काम सीसीएल करेगी। इस निमित शनिवार को समाहरणालय के कांफ्रेंस हॉल में जिला प्रशासन के प्रतिनिधि जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह व सीसीएल के डिप्टी मैनेजर जॉन बोदरा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इस बाबत चतरा के उपायुक्त अबु इमरान ने बताया कि एमओयू के मुताबिक सीसीएल सीएसआर मद से इंडोर स्टेडियम व कर्पूरी ठाकुर भवन परिसर में पेवर ब्लॉक व टाइल्स लगाएगी। चारो ओर बाउंड्रीवाल का निर्माण होगा। इंडोर स्टेडियम व कर्पूरी ठाकुर भवन परिसर से एप्रोच रोड तक पीसीसी पथ का निर्माण होगा। कर्पूरी ठाकुर भवन की मरम्मती करवाई जाएगी और इसमें लाइब्रेरी बनाई जाएगी। लाइब्रेरी में लोगों के लिए बैठने की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी।
उपायुक्त ने कहा कि लोगो के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इंडोर स्टेडियम में गर्ल्स व बॉयज के लिए आउटडोर जिम का निर्माण करवाया जाएगा। इस पूरी व्यवस्था में लगभग 85 लाख 10 हजार 700 रु का खर्च आने की संभावना है। उपायुक्त अबु इमरान ने युवा वर्ग से आह्वान करते हुए कहा कि नशा के चंगुल से मुक्त हों और अपने शरीर और परिवार पर ध्यान केंद्रित करें। साथ ही समाज को भी इस दिशा में प्रेरित करें।

.jpeg)



