पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,लोहरदगा।उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता शुक्रवार को मत्स्य विभाग के विभिन्न योजनाओं के लिए लाभुक समितियों के चयन के लिए आवश्यक बैठक जिला मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित हुई।बैठक में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत बायोफ्लॉक तालाब योजना,स्मॉल रीसर्कुलेटरी एक्वेक्ल्चर सिस्टम,धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना,वेद व्यास आवास योजना,मोटर बोट योजना में प्राप्त आवेदन की समीक्षा उपरांत लक्ष्य के आलोक में लाभुकों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।





बैठक में आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, विधायक प्रतिनिधि,जिला मत्स्य पदाधिकारी कुसुमलता, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो,जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर रमेश उरांव,कृषि विज्ञान केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट डॉक्टर हेमंत कुमार पांडेय समेत सभी सदस्य उपस्थित थे।