प्रतिनिधि,चाईबासा। चेंजिंग इंडिया फाउंडेशन चाईबासा द्वारा विजय दिवस मनाया गया। विजय दिवस के अवसर पर चाईबासा शहीद पार्क स्थित अमर जवान अस्थल में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। ज्ञात हो कि आज ही के दिन 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान की सैनिकों द्वारा भारत के सामने आत्मसमर्पण किया जिसे भारत वर्ष विजय दिवस के रूप में मनाता है।पूर्व विधायक जवाहर लाल बांद्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि मुझे उस समय की युद्ध पूर्णता याद है कि हमारे वीर सैनिक पाकिस्तान का सामना किस साहस से किए थे और उसी साहस के बल पर भारत विजय हुआ। विजय ही नहीं बल्कि उससे युद्ध में पाकिस्तान के 93000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण भी किया जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया और आज वह बांग्लादेश के नाम पर जाना जा रहा है।

इतिहास में आज का दिन पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत के रूप में दर्ज है इसी युद्ध के बाद बांग्लादेश बन गया 1971 का भारत पाकिस्तान युद्ध 3 दिसंबर से शुरू होकर 13 दिनों तक युद्ध चलाऔर अधिकारिक रूप से 16 दिसंबर को समाप्त हुआ।





उपस्थित सभी देशभक्तों के द्वारा बारी बारी से श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और भारत माता की जय ,वंदे मातरम, वीर जवान अमर रहे, भारतीय सैनिक जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रताप कटियार द्वारा किया गया श्रद्धा सुमन अर्पण करने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सह संघ चालक जयप्रकाश मुद्रडा, विजय अग्रवाल, संजय कर्मकार, जितेंद्र मद्धेशिया अमरेंद्र कुमार मिश्रा, कामलेश राव, रंजन प्रसाद, ब्राजील सुंडी, गुलशन सुंडी, संजू तिर्की, राकेश बबलू शर्मा, चंद्रमोहन तियू, शशिकांत ठाकुर, कामेश्वर विश्वकर्मा, राम अवतार राम रवि, साधो कलुन्डिया, जयकिशन बिरूली, दयानंद मलुवा, नीरज पांडे ,सुबोध चौधरी ,गुलशन सुंडी, सिकंदर बुड़ीउली, रंजन प्रसाद, नारायण पाडेया, राम सिन्हा, प्रकाश महतो राहुल कारवां पप्पू राय समेत अनेक लोग उपस्थित थे।