पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल के अध्यक्षता में और प्रमुख फुलवा देवी और मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार की उपस्थिति में प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं का एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में जिला ट्रेनर छत्रधारी कुमार ने ई पोस मशीन से संबंधित जानकारी सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को दिया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने आपूर्ति विभाग से संबंधित सभी विषयों पर विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया,जिसमें ससमय राशन वितरण और केवाईसी करना मुख्य रूप से निर्देशित किया गया।जिन लाभुकों का शत प्रतिशत केवाईसी से नहीं हो पा रहा है उनके कारण सहित सूची उपलब्ध करने के लिए 21 मार्च से लेकर 28 मार्च तक केवाईसी सप्ताह मनाने का विभागीय आदेश का पालन करने के लिए निर्देश दिया गया।
जिनका ई-केवाईसी 31 मार्च तक नहीं होता है उनका नाम श्वेता राशन कार्ड से हट जाएगा। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल के द्वारा सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेता को निर्देश दिया कि लाभुकों को सभी विक्रेता समय से राशन दें,जिससे गरीब कार्डधारी को परेशानी न हो और ई-केवाईसी समय पर संपन्न कराने का निर्देश दिया।प्रमुख फुलवा देवी ने समय से राशन वितरण करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भास्कर राज ने किया। उपस्थित सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं में से रामेश्वर राम, चरण राम, प्रकाश राम , संघ अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, राजेंद्र कुमार, पिंटू मुकेश आदि उपस्थित रहे।





