पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।शनिवार को जिले के हिरणपुर अंचल अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण कैंप पुराने पंचायत भवन सुन्दरपुर में आयोजित किया गया।कैंप में उपायुक्त मनीष कुमार उपस्थित हुए।





उपायुक्त मनीष कुमार ने सीधे रैयतों से संवाद किया और सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करने के संबंध में बताया।उपायुक्त ने कहा कि सड़क निर्माण में जिन रैयतों का जमीन अधिग्रहण किया जाएगा वो अपना मुआवजा राशि का भुगतान करवा लें।





उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण हो जाने से आम लोगों को जाम से निजात मिलेगी।साथ ही रोजगार के कई विकल्प भी खुलेंगे।यदि कोई रैयत सड़क निर्माण में बाधा डालने का कार्य करते हैं तथा मुआवजा राशि लेने से इंकार करते हैं,उनके लिए कानूनी विकल्प के तहत कार्य कराया जाएगा।रैयतों ने बातों पर सहमति जताई और प्रशासन का साथ देने की हामी भरी।





मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, सभी सुन्दरपुर मौजा के सभी रैयत,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी,अंचल निरीक्षक,राजस्व उप निरीक्षक,ग्राम प्रधान और अन्य उपस्थित रहे।