कठुआ/जम्मू:
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कैंप में आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक घटना में एक अधिकारी समेत चार जवानों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बसोली के माशका इलाके में स्थित 'सेवा पावर प्रोजेक्ट' के सीआईएसएफ कैंप की है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि सीआईएसएफ कर्मियों के बीच किसी मुद्दे पर बहस शुरू हुई थी, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और गोलियां चल गईं।
इसे भी पढ़ेंः सीमा सुरक्षा में गेम चेंजर बना टेथर्ड ड्रोन: 'ऑपरेशन सिंदूर' में सफलता के बाद भारतीय सेना ने दोगुनी की ऑर्डर क्षमता
मृतक जवानों की पहचान:
- अंकित कुमार पांडे (असिस्टेंट कमांडेंट)
- लक्ष्मण सिंह (सब इंस्पेक्टर)
- संदीप कुमार (कॉन्स्टेबल)
- रफीक अहमद (कॉन्स्टेबल)
इसे भी पढ़ेंः FBI का बड़ा एक्शन: गोल्डी बराड़ 'टॉप 10 मोस्ट वांटेड' सूची में शामिल, 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पूरे कैंप एरिया को सील कर दिया गया है और इस बात की गहनता से पड़ताल की जा रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और गोलीबारी किस तरह शुरू हुई।
#JammuAndKashmir #KathuaFiring #CISF #KathuaNews #BreakingNews #CrimeNews #IndianArmedForces #JammuPolice #SewaPowerProject
#जम्मूऔरकश्मीर #कठुआ #सीआईएसएफ #कठुआफायरिंग #ताजाखबर #अपराधसमाचार





