प्रतिनिधि,जरमुंडी। गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल बैसी दुमका प्रवासी सहायता एवं सूचना नेटवर्क नई दिल्ली एवं जिला श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं विकास विभाग दुमका के संयुक्त तत्वाधान में जरमुंडी प्रखंड के खरबिला पंचायत के पंचायत भवन में शुक्रवार को खरबिला पंचायत के मुखिया ठाकुर मुर्मू की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हो गया।
हूल बैसी के सुलेमान मरांडी ने उपस्थित सभी ग्रामीणों को वर्तमान समय में जल संकट से बचने के लिए जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जल की महता को समझाते हुए जल की संतुलित उपयोग करने के लिए अनुरोध किया।सामुदायिक नेता इग्नातीयूस मुर्मू ने अपनी बात रखते हुए लोगों के उत्थान के लिए झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सरकारी योजनाओं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना,सुखाड़ राहत योजना,पशुधन योजना एवं प्रधानमंत्री जन धन योजना की जानकारी देते हुए सभी को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनुरोध किया।
सामुदायिक नेता सनातन टुडू ने प्रवासी मजदूरों का सुरक्षित पलायन हेतु पंजीकरण करने के लिए सबों से अनुरोध किया। कार्यक्रम में मोनिका सोरेन(वार्ड सदस्य) ,माकू हांसदा (वार्ड सदस्य), पगान टुडू , जोसेफ हांसदा, मिस्त्री मुर्मू ( ग्राम प्रधान),राम हेम्ब्रम उपस्थित थे। बैठक का संचालन एवं समापन समुदाय नेता सनातन टुडू द्वारा किया गया।





