वरीय संवाददाता
साहिबगंज। स्थानीय जमुनादास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय में नया भारत गढ़ो प्रतियोगिता का आयोजन साहिबगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा के नेतृत्व में किया गया, जहां जिले के विभिन्न स्कूलों के 70 छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता तथा सस्वर पाठ का आयोजन भी किया गया, जहां छात्र - छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
इस पूरे नया भारत गढ़ो कार्यक्रम में साहिबगंज के जिला समन्वयक बनाए गए डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्र - छात्राओं में बौद्धिक शक्ति का विकास होता है तथा हमें बहुत सारी चीजों को सीखने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि जानकारी तो सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध रहती है, किंतु आपके द्वारा पढ़ी लिखी गई जानकारी ही आपके काम आती है, इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा पुस्तकों का अध्ययन करके ज्यादा से ज्यादा ज्ञान अर्जन कीजिए।
नया भारत गढ़ो प्रतियोगिता में जमुनादास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा पब्लिक उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं निर्णायक मंडल की भूमिका में क्विज़ प्रतियोगिता के लिए चंपक दत्ता, हिमांशु गुहा, पलक केशरी, सस्वर पाठ वंदना के लिए मीरा कुमारी, कविता रक्षित, डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन आश्रम के जिला मुख्य समन्वयक डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह के अलावा प्राचार्य प्रशांत कुमार राय, हिमांशु शेखर गुहा, चंपक दत्ता, कार्तिक शर्मा, अमित कुमार, मीरा कुमारी, मुववतसर हुसैन, कुमार दीपांशु, खुशीलाल पंडित, राहुल कुमार, मोहन सिंह, पलक केशरी, सम्मी कुशवाहा उपस्थित थे।





