प्रतिनिधि,जमशेदपुर। बिस्टुपुर स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस में शुक्रवार जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा एनरिचिंग लाइफ टॉक सीरीज के तहत प्रजापिता ब्रह्मा कुमारियों के साथ आर्ट ऑफ स्ट्रेस मैनेजमेंट एंड इमोशनल वेल बीइंग पर एक सत्र का आयोजन किया। सत्र में बीके पीयूष, प्रेरक वक्ता, आध्यात्मिक मार्गदर्शक और संरक्षक के विशेषज्ञ वक्ता थे।
सभा को संबोधित करते हुए बीके पीयूष ने तनाव और चिंता से संबंधित तथ्यों पर चर्चा करते हुए बताया कि आज के समय में यह घातक बीमारियों में कैसे योगदान दे रहा है, इसका समाधान अंदर ही छिपा है। दिन में किसी भी समय 30 मिनट ध्यान करने का सरल अभ्यास आपको खुश और स्वस्थ रहने में मदद करेगा।
उन्होंने कहा कि स्थिरता और विचारों की शुद्धता के लिए ध्यान लगाना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए कई रहस्यों को उजागर कर भावनात्मक तंदुरस्ती का अभ्यास करने के लिए व्यायाम के बारे में भी बताया। सत्र में शहर के 80 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। साथ ही सभी ने कार्यक्रम की प्रशंसा भी की। कार्यक्रम का संचालन जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की सेंटर हेड अस्मिता सालुंखे ने की।





