पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद / हाजीपुर। हाजीपुर जोन के रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य पिंटू कुमार सिंह रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर सोमवार को रेल भवन में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन सौंपा। पिंटू कुमार ने धनबाद से बेंगलुरु और धनबाद से दिल्ली ट्रेन चलाने,हाजीपुर जोन में रेल नीर का उपलब्धता कराने,ब्लैक डायमंड और कोलफील्ड एक्सप्रेस को कोडरमा से हावड़ा तक चलाने, हाजीपुर जोन के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर मेडिकल स्टोर खोलने,ट्रेन के वातानुकूलित कोच में स्वच्छ बेड रोल मुहैया कराने, कोच तथा उसके शौचालय को बेहतर सफाई व्यवस्था मुहैया कराने का मांग किया है। मांगों पर रेलमंत्री ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।